अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तय की गई है।इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में वॉकिंग टेस्ट भी शामिल है, जिसे पास करना अनिवार्य होगा।
आवेदन की अहम तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 16 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अगस्त 2026
कुल 16 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 16 रिक्त पद भरे जाएंगे। महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। वहीं, स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र-पौत्रियों के लिए 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी मिलेगा।
वर्गवार पदों का विवरण
- अनारक्षित (UR) : 6
- अनुसूचित जाति (SC) : 3
- अनुसूचित जनजाति (ST) : 0
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 3
- पिछड़ा वर्ग (BC) : 2
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 2
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न में से किसी एक विषय में स्नातक होना जरूरी है।
- पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
- वनस्पति विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- भूविज्ञान
- गणित
- भौतिकी
- सांख्यिकी
- प्राणी विज्ञान
इसके अलावा कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा कितनी रखी गई है
सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।
अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है।
- सामान्य पुरुष : 37 वर्ष
- सामान्य महिला : 40 वर्ष
- BC और EBC : 40 वर्ष
- SC और ST : 42 वर्ष
- थर्ड जेंडर : 40 वर्ष
बिहार सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट भी दी जाएगी।
शारीरिक मानक पूरे करना होगा जरूरी
इस भर्ती में शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। हालांकि इसके लिए अलग से अंक नहीं दिए जाएंगे।
न्यूनतम लंबाई
- सामान्य, BC, EBC और SC पुरुष : 163 सेंटीमीटर
- ST पुरुष : 152.5 सेंटीमीटर
- सामान्य, BC, EBC और SC महिला : 150 सेंटीमीटर
- ST महिला : 145 सेंटीमीटर
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना
- बिना फुलाए : 79 सेंटीमीटर
- फुलाने के बाद : 84 सेंटीमीटर
- कम से कम 5 सेंटीमीटर का फैलाव जरूरी
वॉकिंग टेस्ट भी होगा
शारीरिक दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों को तय समय के भीतर पैदल चलकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
- पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
- महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की वॉक पूरी करनी होगी।
चार चरणों में होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- मेडिकल परीक्षण
इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पे लेवल 6 के तहत होगी। उन्हें 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सभी वर्गों और सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
युवाओं के लिए अच्छा मौका
अगर आप वन विभाग में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं और जरूरी शैक्षणिक योग्यता व शारीरिक मानकों को पूरा करते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा अवसर है। आवेदन शुरू होने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन कर दें।
इसे भी पढ़ें : वियतनाम में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की गई जान

