Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 01:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नंबर-1 पावरफुल वुमन बनीं नीता अंबानी, सेवा और नेतृत्व से जीता पूरे देश का दिल
देश

नंबर-1 पावरफुल वुमन बनीं नीता अंबानी, सेवा और नेतृत्व से जीता पूरे देश का दिल

July 11, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : मुंबई में आयोजित Fortune India Most Powerful Women (MPW) 2026 समारोह में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को देश की सबसे ताकतवर महिला के सम्मान से नवाजा गया। प्रतिष्ठित सूची में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में बिजनेस, हेल्थ, शिक्षा, उद्योग, पब्लिक पॉलिसी और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

रोशनी नाडर और रेड्डी बहनों को भी मिली जगह

इस साल की सूची में दूसरे स्थान पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा रहीं। वहीं तीसरे स्थान पर अपोलो हॉस्पिटल्स से जुड़ी शोभना कामिनेनी, संगीता रेड्डी, प्रीथा रेड्डी और सुनीता रेड्डी को संयुक्त रूप से शामिल किया गया। इन महिलाओं ने अपने नेतृत्व और काम के दम पर देश में मजबूत पहचान बनाई है।

नेतृत्व का मतलब दूसरों को आगे बढ़ाना भी है

कार्यक्रम में RPSG ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका ने कहा कि सच्चा नेतृत्व केवल खुद सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए नए अवसर तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं उन क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं, जहां कभी उनके लिए अवसर सीमित थे। उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं, मां प्रीति गोयनका, पत्नी शिविका गोयनका और बहन अवर्णा जैन के योगदान की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी बेटियां भी भविष्य में ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं में शामिल होंगी।

नीता अंबानी ने दिया प्रेरणादायक संदेश

सम्मान मिलने के बाद नीता अंबानी ने कहा कि नेतृत्व का असली मतलब केवल आगे बढ़ना नहीं, बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि दया, समानता, संवेदनशीलता और सम्मान किसी भी अच्छे नेतृत्व की पहचान हैं। उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन अपनी सामाजिक पहलों के जरिए अब तक 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है। उनका कहना था कि यदि बेटियों और महिलाओं को शिक्षा, अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिले तो देश की प्रगति और तेज होगी।

महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित भारत

समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि विकसित भारत का सपना महिलाओं की बराबर भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना देश की विकास यात्रा के लिए बेहद जरूरी है।Fortune India का यह समारोह उन महिलाओं को सम्मान देने का मंच बना, जिन्होंने अपने काम और नेतृत्व से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

इसे भी पढ़ें : इस शहर को मिलेगी तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की सौगात, सफर होगा सुपरफास्ट
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस शहर को मिलेगी तीन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की सौगात, सफर होगा सुपरफास्ट
Next Article टीम इंडिया के किस फैसले पर भड़के गावस्कर… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Headlines

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.