अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
विदेश की धरती पर भारतीय मूल के गैंगस्टरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। पुर्तगाल में एक बार फिर सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बार निशाना बनाया गया है किशोर गुजराती नाम के शख्स की बहन की गाड़ी को। गनीमत यह रही कि इस हमले में जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन वारदात के बाद सोशल मीडिया पर जो पोस्ट सामने आया है, उसने हर तरफ खौफ पैदा कर दिया है। इस पूरी वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर राहुल आरके मीणा ने ली है। उसने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पुलिस और अपने विरोधियों को खुली चुनौती दी है। अब यह पोस्ट सोशल माडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बहन की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां
वायरल हुए पोस्ट के अनुसार, पुर्तगाल के सांतो अंटोनियो दोस कवालेरोस, ओडिवेलास (Santo Antonio dos Cavaleiros, Odivelas) इलाके के पास किशोर गुजराती की बहन कृष्णा की गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। अपराधियों ने बिना किसी डर के सरेआम गाड़ी पर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस हमले के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर राहुल आरके मीणा के नाम से बने एक फेसबुक अकाउंट पर इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई। हालांकि, वायरल हुए इस पोस्ट में कितना दम है, इसका आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
सोशल मीडिया पर दी ‘खौफनाक’ धमकी
गैंगस्टर राहुल आरके मीणा के नाम से वायरल हुए पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह जो आज ओडिवेलास के पास किशोर गुजराती की बहन कृष्णा की गाड़ी पर फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी मैं (Rahul RK MEENA) लेता हूं। पोस्ट में आगे लिखा है कि किशोर गुजराती को पहले भी मैंने गोलियां मारी थीं। जब तक वह हमारी बात या अर्जी स्वीकार नहीं करेगा, तब तक उसके रिश्तेदारों और दोस्तों, किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। सबको मारेंगे। देखते हैं पुलिस किस-किस को और कितने दिनों तक सुरक्षा देती है।
धमकी भरे लहजे में आगे कहा गया है कि पिछली बार किशोर समय रहते अस्पताल पहुंच गया था, इसलिए उसकी जान बच गई। लेकिन अब किसी को मौका नहीं दिया जाएगा और हमेशा के लिए ऊपर भेज दिया जाएगा। जिन-जिन लोगों को फोन कॉल किए गए हैं, वे अपनी अर्थी चौखट पर तैयार रखें। किसी को नहीं छोड़ेंगे, थोड़ा समय लग सकता है लेकिन बचेगा कोई नहीं। वक्त का इंतजार करो, मुलाकात बहुत भयानक होगी।
राजस्थान के जगन गुर्जर मामले का भी जिक्र
इसी वायरल पोस्ट के निचले हिस्से में राजस्थान के एक मामले का भी कनेक्शन जोड़ा गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि राजस्थान में मीणा समाज को धमकी और गालियां देने वालों को गाली का जवाब गोली से दिया जाएगा। इसके साथ ही हाकिम बैसला नाम के एक शख्स को भी चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि अगर ज्यादा बदमाश बनने की कोशिश की, तो उसे जगन गुर्जर के पास भेज दिया जाएगा। इस पोस्ट के आखिर में हैशटैग के साथ आरके मीणा गैंग (RKG Europe), अमन साहू गैंग, सोनू, वंश, राजन, अर्चित यूपी, साहिल और रवि जैसे नाम लिखे गए हैं।
जून में किशोर गुजराती पर हुआ था जानलेवा हमला
यहां याद दिला दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बीते 23 जून को भी पुर्तगाल के ओडिवेलास इलाके के सिदादे नोवा में किशोर गुजराती पर सरेआम जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त अपराधियों ने किशोर को टारगेट करके तीन गोलियां मारी थीं, जो उसके पैरों में लगी थीं। फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका दहल गया था और लहूलुहान हालत में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उस वारदात के ठीक बाद भी राहुल आरके मीणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट शेयर करके जिम्मेदारी ली थी। तब उसने लिखा था कि “हिसाब सबका होगा” और हमारा नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला हुआ है। अब ठीक उसी अंदाज में उसकी बहन की गाड़ी पर हमला करके गैंगस्टरों ने यह जताने की कोशिश की है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस घटना से जुड़े वायरल पोस्ट में कितना दम था, का भी आधिकारिक तौर पर कोई नहीं हो पाया था।
Also : विदेश की धरती पर किशोर गुजराती को मा’री गो’ली, गैंगस्टर राहुल मीणा के नाम का पोस्ट वायरल

