Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 08:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची रथ मेला : 7 वॉच टावर से निगरानी, SSP खुद कर रहे मॉनीटरिंग
Headlines

रांची रथ मेला : 7 वॉच टावर से निगरानी, SSP खुद कर रहे मॉनीटरिंग

July 16, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले की शुरुआत  आज यानि 16 जुलाई से हो रही है। 10 दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला परिसर में सात वॉच टावर बनाए गए हैं और करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

सात वॉच टावर से पूरे मेले पर रहेगी नजर

मेला परिसर में बनाए गए सातों वॉच टावरों पर पुलिसकर्मियों की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है। ये टावर पूरे 10 दिनों तक लगातार सक्रिय रहेंगे। यहां तैनात जवानों को दूरबीन भी दी गई है, ताकि वे ऊंचाई से पूरे मेला परिसर पर नजर रख सकें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचा सकें।

सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन करेंगे निगरानी

मेले की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पूरे परिसर में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी लगातार निगरानी की जाएगी। इससे भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं एसएसपी

रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद पूरे सुरक्षा इंतजाम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं हटिया डीएसपी नीरज कुमार लगातार मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

24 घंटे चालू रहेंगे दो कंट्रोल रूम

मेला परिसर की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पहला निलाद्री भवन में और दूसरा मौसीबाड़ी के सामने स्थापित किया गया है। दोनों कंट्रोल रूम पूरे 24 घंटे काम करेंगे। यहां लगे मॉनिटर पर सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज देखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा।

आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग व्यवस्था

किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन, टियर गैस टीम और रिजर्व सुरक्षा बल को पहले से तैयार रखा गया है। इन सभी टीमों की तैनाती मौसीबाड़ी कंट्रोल रूम के पास स्थित टीवीएस स्कूल परिसर में की गई है। जरूरत पड़ने पर ये टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना होंगी।

कई सुरक्षा बलों की संयुक्त तैनाती

मेले की सुरक्षा में रैपिड एक्शन पुलिस, इको, जैप, जैप-10 की महिला बटालियन, जिला पुलिस, होमगार्ड, एसआईआरबी समेत कई सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहेंगे। पूरे मेला परिसर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि हर हिस्से पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, पुलिस की अपील

रथ मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने रूट डायवर्जन की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वाहन तय पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। इससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी और श्रद्धालुओं को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन का पूरा फोकस

पुलिस और जिला प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में भगवान जगन्नाथ के रथ मेले का आनंद ले सकें।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे सांसद विजय के रिसेप्शन में, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 16 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड के इन जिलों में आज आंधी, ठनका और मूसलाधार बारिश का खतरा, अलर्ट जारी

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026
बिजनेस

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026
Headlines

नर्सिंग कॉलेजों की अब खुलेगी पोल, मंत्री निशांत ने बनाया एक्शन प्लान

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने मोतिहारी को दी 285 करोड़ की 145 योजनाओं की सौगात… जानें क्या

September 1, 2026

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026

नर्सिंग कॉलेजों की अब खुलेगी पोल, मंत्री निशांत ने बनाया एक्शन प्लान

September 1, 2026

मंत्री विजय बोले- अब खेत-खेत का डिजिटल हिसाब, 2.62 करोड़ प्लॉट में दर्ज होगी हर फसल

September 1, 2026

मंत्री नीतीश का बुडको पर सख्त रुख, बोले- टाइम, क्वालिटी और फिनिशिंग से समझौता नहीं

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.