Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 03:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में अब दिखेगी ‘गुरुजी’ की प्रतिमा, किस जगह पर… जानें
झारखंड

पाकुड़ में अब दिखेगी ‘गुरुजी’ की प्रतिमा, किस जगह पर… जानें

July 21, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गुरुजी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड आंदोलन के अगुवा और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन यानी ‘गुरुजी’ की प्रतिमा अब पाकुड़ शहर के पुराने डीसी मोड़ के अंतिम छोर पर स्थापित की जाएगी। मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों और झामुमो नेताओं की संयुक्त टीम ने शहर के कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करने के बाद इस स्थल का चयन किया।

प्रतिमा स्थापना के लिए शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का मुआयना किया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, आम लोगों की सुविधा और प्रतिमा की दृश्यता जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुराने डीसी मोड़ के अंतिम छोर को सबसे उपयुक्त माना गया।

निरीक्षण दल में जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला अवर निबंधक विकास त्रिवेदी, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी और अंचल अधिकारी अरविंद वेदियां शामिल थे। वहीं झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, वरिष्ठ नेता श्याम यादव और हबीबुर रहमान मौजूद रहे।

झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को मजबूत करने और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की आवाज उठाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से उनके संघर्ष और योगदान को सम्मान मिलेगा। साथ ही, नई पीढ़ी को भी झारखंड आंदोलन के इतिहास और गुरुजी के योगदान के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि स्थल का चयन कर लिया गया है। अब तकनीकी प्रक्रिया और जरूरी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : बेबसी के सफर पर निकली ‘उम्मीद’, फिर अंधेरी राहों पर ‘फरिश्तों’ ने थाम लिया हाथ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेबसी के सफर पर निकली ‘उम्मीद’, फिर अंधेरी राहों पर ‘फरिश्तों’ ने थाम लिया हाथ
Next Article इंटर-स्टेट क्राइम पर सर्जिकल स्ट्राइक : चार राज्यों के पुलिस मुखिया संग DGP तदाशा मिश्र ने बनाया मास्टरप्लान

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026
Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.