Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 01:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ बिखेर गया 59 लोगों के चेहरे पर खुशी
झारखंड

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ बिखेर गया 59 लोगों के चेहरे पर खुशी

August 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh  (Dharmendra Pradhan) : मोबाइल फोन गुम हो जाए तो परेशानी सिर्फ फोन जाने की नहीं होती। उसमें जरूरी नंबर, फोटो, दस्तावेज और कई तरह की निजी जानकारी भी रहती है। ऐसे में जब पुलिस वही फोन खोजकर वापस कर दे तो लोगों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं होता। रामगढ़ पुलिस ने ऐसे ही 59 लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी ला दी। पुलिस ने गुम हुए 59 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए।

रामगढ़ पुलिस की ओर से आम लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भरोसा के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बरामद मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।

सनहा और CEIR शिकायतों के आधार पर शुरू हुई तलाश

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को गुम हुए मोबाइल से संबंधित दर्ज सनहा और CEIR पोर्टल पर की गई शिकायतों को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस टीमों ने तकनीकी माध्यम से मोबाइल की तलाश शुरू की। जांच के दौरान रामगढ़ के अलावा रांची, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, पलामू और गढ़वा जिले से भी गुम हुए मोबाइल बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, पिछले दो महीनों में ऑपरेशन भरोसा के तहत दो चरणों में कुल 184 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पहले चरण में 125 मोबाइल बरामद किए गए थे, जबकि दूसरे चरण में 59 मोबाइल पुलिस के हाथ लगे। इस तरह अभियान के तहत अब तक 184 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस मिल चुके हैं।

इस बार कुज्जू ओपी से सबसे ज्यादा 10 मोबाइल बरामद किए गए। रामगढ़ थाना क्षेत्र से 9 मोबाइल मिले। रजरप्पा थाना और भुरकुंडा ओपी से 8-8 मोबाइल बरामद किए गए। पतरातू थाना क्षेत्र से 6, मांडू और वेस्ट बोकारो ओपी से 5-5 मोबाइल मिले। गोला से 3, बासल और बरलंगा थाना से 2-2 तथा बरकाकाना ओपी से एक मोबाइल बरामद किया गया।

मोबाइल गुम हो तो CEIR पोर्टल पर शिकायत करें

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को सिर्फ मोबाइल वापस करने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध से बचने के जरूरी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में लोग CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इससे गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने और उसे दोबारा इस्तेमाल होने से रोकने में मदद मिलती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर घबराने के बजाय तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करें। साथ ही आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की कोशिश से यह संभव हुआ।

रामगढ़ पुलिस का कहना है कि आम लोगों की मदद और पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करने के लिए ऑपरेशन भरोसा आगे भी जारी रहेगा। गुम हुए मोबाइल की तलाश के साथ पुलिस तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : “सरकार जिस दिन बदला, पर्सनल खुन्नस निकालेंगे”… MLA जयराम के नाम का कथित ऑडियो वायरल, FIR दर्ज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article70वीं BPSC रद्द कराने को लेकर छात्रों का बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने चटकानी पड़ी लाठियां
Next Article योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, 3572 को नियुक्ति पत्र, 1 लाख नौकरियों का ऐलान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026
Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
झारखंड

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026

AI को केवल सहायक बनाएं, सारथी नहीं; कानून की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट भरोसा : योगी

October 17, 2026

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.