Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 12:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जल्लाद बाप… छह महीने के बेटे को पटक डाला फर्श पर, फिर…
Headlines

जल्लाद बाप… छह महीने के बेटे को पटक डाला फर्श पर, फिर…

August 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बीच एक पिता पर अपने ही छह महीने के बेटे को उठाकर फर्श पर पटकने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल मासूम अंश कुमार को उसकी मां इलाज के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचीं। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया, लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही मासूम की सांसें थम गईं। छह महीने के बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस बच्चे को मां इलाज के लिए गोद में लेकर अस्पतालों के चक्कर लगा रही थी, उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

सास से विवाद के दौरान पति पहुंचा, सो रहे बच्चे को उठाकर ले गया

मृतक अंश की मां निराली कुमारी ने कटकमसांडी थाना में आवेदन देकर अपने पति आकाश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को बताया कि घर में उनका अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उनके पति आकाश कुमार वहां पहुंचे। आरोप है कि विवाद के बीच आकाश कमरे में गया और बेड पर सो रहे अपने छह महीने के बेटे अंश को उठा लिया। इसके बाद वह बच्चे को घर के पीछे कुएं के पास ले गया। महिला के अनुसार, वहां ढलाई किए हुए फर्श पर आकाश ने मासूम को पटक दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद मां ने अपने पति से बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई। निराली का आरोप है कि उन्होंने बच्चे की हालत देखते हुए इलाज कराने को कहा, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद मां खुद अपने घायल बेटे को लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ीं।

हजारीबाग से रिम्स रेफर, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ा

निराली कुमारी अंश को लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। परिजन मासूम को लेकर रांची के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई। रांची पहुंचने से पहले ही अंश ने दम तोड़ दिया। मां की आंखों के सामने छह महीने के मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और मासूम की मौत पर दुख जताया।

आरोपी पिता गिरफ्तार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलने के बाद कटकमसांडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चे को लगी चोट और उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और साफ होगी।

फिलहाल पुलिस मां के आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटना के समय घर में मौजूद लोगों से पूछताछ और विवाद से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में अपराधियों पर शिकंजा : एक तड़ीपार, तीन को थाने में हाजिरी का आदेश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार में खतरे की आहट, सीएम सम्राट बोले- तटबंधों पर रात-दिन रखें पहरा
Next Article विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता : मंत्री दीपिका

Related Posts

Headlines

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026
Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चौपाल से विदा हुई पूरे गांव की ‘छांव’, आंसुओं को पीकर हर हाथ थामते रहे सीएम हेमंत

October 18, 2026

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.