Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 10:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के शहरों का बदलेगा नक्शा, सीएम हेमंत ने मांगा मास्टर प्लान
Headlines

झारखंड के शहरों का बदलेगा नक्शा, सीएम हेमंत ने मांगा मास्टर प्लान

September 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के शहरों का स्वरूप आने वाले दिनों में पूरी तरह बदलने वाला है। राज्य सरकार अब रांची के साथ-साथ अन्य बड़े शहरी जिलों में भी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सैटलाइट टाउनशिप बसाने की तैयारी कर रही है। सीएम हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) और रांची स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस पर ठोस प्लान बनाने का निर्देश दिया है। सीएम ने साफ कहा कि शहरीकरण का मतलब सिर्फ ऊंची इमारतें और सड़कें बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को रहने लायक बेहतर माहौल, आसान ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाएं देना है।

जमीन, कनेक्टिविटी और रोजगार को ध्यान में रखकर बनेगा मास्टर प्लान

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने अफसरों से कहा कि जिन जिलों में तेजी से शहरीकरण हो रहा है, वहां सैटलाइट टाउनशिप की संभावनाओं का पूरा अध्ययन किया जाए। इसके लिए संबंधित जिलों में खाली जमीन, सड़कों का नेटवर्क, बिजली-पानी की व्यवस्था और रोजगार के अवसरों का आकलन करके एक मजबूत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि भविष्य में शहरों पर आबादी का बोझ अचानक न बढ़े, बल्कि पहले से ही सुनियोजित तरीके से नए उपनगर तैयार रहें, जहां आम लोगों को सभी सरकारी और निजी सेवाएं आसानी से मिल सकें।

रांची स्मार्ट सिटी का दायरा बढ़ाने की तैयारी, एचईसी की जमीन पर होगी बात

बैठक में रांची स्मार्ट सिटी के विस्तार को लेकर भी अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए स्मार्ट सिटी के मौजूदा स्वरूप को और आगे बढ़ाना जरूरी हो गया है। इसके लिए हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) की जमीन को लेकर प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े सभी कानूनी और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करके पूरी तैयारी रखें, ताकि जरूरत के हिसाब से शहर का विस्तार बिना किसी रुकावट के हो सके।

काम में तेजी लाएं अफसर, समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि विकास की योजनाएं फाइलों में अटकने के बजाय जमीन पर दिखनी चाहिए। उन्होंने भूमि से जुड़े सभी मामलों को विभागों के आपसी तालमेल से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि स्मार्ट सिटी और नए टाउनशिप से न केवल शहरों की सूरत बदलेगी, बल्कि राज्य में बड़ा निवेश आएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, राजस्व सचिव चंद्रशेखर, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना
Next Article पटना मेट्रो के काम में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री नीतीश बोले- तय समय में पूरा हो प्रोजेक्ट

Related Posts

Headlines

बप्पा के उत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत, महासमिति ने दिया न्योता

September 3, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Headlines

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुजफ्फरपुर को दी दो बड़ी सौगातें… जानें क्या 

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बप्पा के उत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमंत, महासमिति ने दिया न्योता

September 3, 2026

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुजफ्फरपुर को दी दो बड़ी सौगातें… जानें क्या 

September 3, 2026

केले की खेती से मालामाल होंगे बिहार के किसान, सरकार देगी जबरदस्त सब्सिडी

September 3, 2026

पटना मेट्रो के काम में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री नीतीश बोले- तय समय में पूरा हो प्रोजेक्ट

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.