Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 4 September, 2026 • 05:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पास्ता खाकर नदी में नहाने उतरे तीन किशोर, दो की मिली ला’शें, तीसरे का सुराग नहीं
Headlines

पास्ता खाकर नदी में नहाने उतरे तीन किशोर, दो की मिली ला’शें, तीसरे का सुराग नहीं

September 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra : चतरा के सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर स्थित घुरणाडीह नदी में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन किशोरों में से दो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव नदी और सड़क किनारे मिले। मृतकों की पहचान चौर मोहल्ला निवासी अंश प्रकाश और ढंगरटोली निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 12 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं, तीसरे किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पास्ता बनाकर खाया, फिर नदी में उतरे

स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों किशोर शुक्रवार को घुरणाडीह नदी के पास पिकनिक मनाने पहुंचे थे। उन्होंने मौके पर पास्ता बनाया और साथ बैठकर खाया। खाना खाने के बाद तीनों नदी में नहाने चले गए। कुछ देर बाद नदी और सड़क किनारे दो किशोरों के शव मिले। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल की जांच के दौरान तीन जोड़ी चप्पल, दो स्कूल बैग, माचिस, मलहम, डेटोल, डिस्पोजल प्लेट-कटोरी और पानी की बोतल समेत कई सामान मिले हैं।

तीसरे किशोर की तलाश में जुटी पुलिस

तीसरे किशोर को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। हालांकि अस्पताल में उसके भर्ती होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस नदी के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर भी जानकारी जुटा रही है। दोनों किशोरों की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ या मौत की कोई दूसरी वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले सामान और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। दो किशोरों की मौत और तीसरे के लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि तीसरे किशोर की तलाश प्राथमिकता से की जा रही है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : निशाने पर लक्ष्य, नजर में जिम्मेदारी… टाइगर मोबाइल ने परखी अपनी ताकत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिशाने पर लक्ष्य, नजर में जिम्मेदारी… टाइगर मोबाइल ने परखी अपनी ताकत
Next Article नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

Related Posts

Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
झारखंड

गड्ढे में पलटी XUV तो खुला तस्करी का राज, गाड़ी में ठूंसकर रखे थे 3 मवेशी

September 4, 2026
Headlines

नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026

बिना परीक्षा SBI में नौकरी का मौका! 283 पदों पर Vacancy

September 4, 2026

गड्ढे में पलटी XUV तो खुला तस्करी का राज, गाड़ी में ठूंसकर रखे थे 3 मवेशी

September 4, 2026

नेपाल त्रासदी : नौ दिन अंधेरी सुरंग में, होंठों पर ‘हरे कृष्ण’, जन्माष्टमी पर मिली नयी जिंदगी

September 4, 2026

पास्ता खाकर नदी में नहाने उतरे तीन किशोर, दो की मिली ला’शें, तीसरे का सुराग नहीं

September 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.