अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के अचानक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के सामने आते ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में सन्नाटा पसर गया। राज्य सरकार ने दिवंगत मंत्री के सम्मान में 6 और 7 सितंबर को दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।
सरकारी इमारतों पर झुका रहेगा तिरंगा, सारे समारोह रद्द
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। राजकीय शोक की इस अवधि के दौरान राज्य की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलावा सरकार ने तय किया है कि इन दो दिनों में किसी भी तरह के आधिकारिक या सरकारी समारोह का आयोजन नहीं होगा। शासन स्तर पर होने वाले सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
सोमवार को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी का एलान
सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रति आदर प्रकट करते हुए 7 सितंबर यानी सोमवार को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का फैसला लिया है। इस दिन सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा ताकि लोग और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। सचिवालय की ओर से इस फैसले की प्रति राज्य के सभी प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को भी भेज दी गई है।
read more : मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

