Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू
अन्य खबरें

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IBPS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने हिंदी अधिकारी ग्रेड E के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण, प्रश्न लेखन अभ्यास, समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

हिंदी अधिकारी पद के लिए क्या है योग्यता

हिंदी अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पिछले सेवा रिकॉर्ड में ईमानदारी को लेकर कोई सवाल नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार पर नौकरी के दौरान किसी तरह का दंड भी नहीं लगाया गया हो। इसके अलावा उसके खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI या किसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी की कोई जांच या मामला लंबित नहीं होना चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की अच्छी जानकारी होना जरूरी है। खास तौर पर एमएस ऑफिस पर काम करने में दक्षता होनी चाहिए। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एमएस वर्ड और एक्सेल पर काम करना आना चाहिए।

बैंकिंग क्षेत्र में अनुवाद का अनुभव फायदेमंद

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी बैंक या वित्तीय संस्थान में अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में रिपोर्ट, दस्तावेज और पत्रों का अनुवाद करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना वांछनीय है। इसके अलावा अनुवाद से जुड़े एआई आधारित टूल विकसित करने की जानकारी या अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त योग्यता का लाभ मिल सकता है।

200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा, 140 मिनट का समय

IBPS हिंदी अधिकारी की ऑनलाइन परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 140 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में तर्क, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और हिंदी भाषा से सवाल आएंगे। तर्क से 50 प्रश्न होंगे, जिनके 25 अंक होंगे और इसके लिए 35 मिनट मिलेंगे। अंग्रेजी भाषा से 50 प्रश्न 50 अंकों के होंगे और इसे हल करने के लिए 35 मिनट दिए जाएंगे। सामान्य जागरूकता के 50 प्रश्न 50 अंकों के होंगे, जिसके लिए 20 मिनट का समय रहेगा। हिंदी भाषा से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनके लिए 75 अंक निर्धारित हैं। हिंदी भाषा वाले हिस्से के लिए 50 मिनट मिलेंगे। इस तरह पूरी परीक्षा 200 प्रश्नों और 200 अंकों की होगी।

ऑनलाइन परीक्षा में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक चौथाई अंक काटा जाएगा। यानी किसी प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है तो गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। हालांकि, किसी सवाल को बिना जवाब दिए छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

चयन के बाद 2 लाख रुपए का सेवा बांड

भर्ती में चयनित उम्मीदवार को IBPS के साथ 2 लाख रुपए का सेवा बांड भरना होगा। उम्मीदवार के लिए IBPS में नियुक्ति की तारीख से कम से कम तीन साल की सेवा पूरी करना जरूरी होगा। यदि उम्मीदवार तीन साल की सेवा पूरी किए बिना नौकरी छोड़ता है, तो उसे सेवा बांड के तहत 2 लाख रुपए IBPS को देने होंगे। इसके अलावा Loss of Pay यानी LOP के दिनों के आधार पर सेवा अवधि में बढ़ोतरी हो सकती है। सेवा बांड की अवधि तय करते समय एलओपी के दिनों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की पात्रता, परीक्षा पैटर्न और सेवा बांड की शर्तों को अच्छी तरह समझने के बाद ही आवेदन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा
Next Article कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026
राशिफल

राशिफल @ 05 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 5, 2026
राशिफल

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.