Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 11:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम
Headlines

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मासूम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Darbhanga : दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मेला घुमाने के बहाने अपनी ही दो साल की मासूम नतनी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब आरोपी बच्ची को लेकर घर पहुंचा, तो वह खून से लथपथ थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घिनौनी वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मेला घुमाने का झांसा देकर बगीचे में ले गया आरोपी

केवटी थाना क्षेत्र के धोबीगामा गांव का रहने वाला विष्णु देव सदाय शनिवार की शाम अपने ससुराल आया था। घर पहुंचने के बाद उसने परिजनों से कहा कि वह अपने साले की दो साल की बेटी को मेला घुमाने ले जा रहा है। करीबी रिश्तेदार होने की वजह से परिजनों ने उस पर भरोसा कर लिया और बच्ची को उसके साथ भेज दिया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को मेला दिखाने के बजाय गांव से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर एक सुनसान आम के बगीचे में ले गया। वहां उसने उस मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

देर रात खून से लथपथ लौटी मासूम, डीएमसीएच में भर्ती

देर रात तक जब आरोपी बच्ची को लेकर वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका में गांव और आसपास के इलाकों में दोनों की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद जब आरोपी बच्ची को लेकर घर पहुंचा, तो परिवार वालों के होश उड़ गए। बच्ची के शरीर से काफी खून बह रहा था और उसकी हालत नाजुक थी। परिजन बिना देर किए उसे तुरंत मोहम्मदपुर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां बच्ची का उपचार जारी है।

आरोपी गिरफ्तार, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार फौरन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विष्णु देव सदाय को गिरफ्तार कर लिया। घटना से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी आम के बगीचे में भेजा गया, जिसने मौके से कई अहम नमूने एकत्र किए हैं। सदर डीएसपी-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश
Next Article “Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

Related Posts

Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Headlines

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.