Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 01:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, त्याग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के विचारों को बिहार सरकार जन-जन तक पहुंचाएगी। पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार में शुक्रवार को आयोजित भव्य महानाट्य ‘संघ सृजन का आविष्कार : युगप्रवर्तक डॉ हेडगेवार’ के मंचन कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने यह बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम ने दीप जलाकर और डॉ हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

सीएम ने कहा कि डॉ हेडगेवार एक महान स्वतंत्रता सेनानी, दूरदर्शी चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने संघ की स्थापना कर राष्ट्रसेवा और संगठन की जो मजबूत परंपरा शुरू की, वह आज पूरे देश में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ा रही है।

नई पीढ़ी और Gen Z को संघ के मूल्यों से जोड़ना समय की मांग

सभागार को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। बिहार में दो करोड़ से अधिक युवा आबादी है। ऐसे समय में नई पीढ़ी, खासकर जेन-जी (Gen Z) को डॉ हेडगेवार के जीवन संघर्ष, उनके त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराना बहुत जरूरी है। यह महानाट्य युवाओं को देशभक्ति और समाज सेवा के मूल्यों से जोड़ने का एक बेहद सशक्त माध्यम साबित होगा।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डॉ हेडगेवार के विचार इस संकल्प को पूरा करने में हम सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा देते हैं।

पटना ही नहीं, बिहार के सभी जिलों में कराया जाएगा महानाट्य का मंचन

सीएम ने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक महानाट्य का मंचन केवल पटना शहर तक सीमित नहीं रहेगा। राज्य सरकार इसका मंचन बिहार के अन्य सभी जिलों में भी कराएगी, ताकि गांव-कस्बों के युवा और आम नागरिक भी संघ संस्थापक के जीवन आदर्शों से रूबरू हो सकें। सरकार इस दिशा में हर संभव कदम उठाएगी।

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा आयोजित इस नाट्य प्रस्तुति को नागपुर की प्रसिद्ध संस्था नादब्रह्म ने तैयार किया है। कार्यक्रम की शुरुआत में महानाट्य के निर्माता पद्माकर धानोरकर ने सीएम का स्वागत अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर किया। स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार और संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह डॉ मोहन सिंह ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, पटना की मेयर सीता साहू, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, कला संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार और पीएमसीएच अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह सहित संघ और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ
Next Article कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.