Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 05:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सहिया दरिंदगी-मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पहचान छिपाने के वास्ते रे’प के बाद घोंटा था गला
Headlines

सहिया दरिंदगी-मर्डर केस में 4 अरेस्ट, पहचान छिपाने के वास्ते रे’प के बाद घोंटा था गला

October 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सहिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Palamu : पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान गायब हुई 30 साल की सहिया के सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लूटपाट और गैंगरेप के बाद पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने महिला की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में शामिल मुख्य शातिर समेत चार आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में नावा बाजार के रजहारा का दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू, रोहित पांडेय, लेस्लीगंज के चौरा का आकाश शुक्ला और पड़वा के लोहड़ी का विक्की पासवान शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, मोबाइल, महिला से लूटे गए गहने और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी बरामद कर ली है।

पूजा देखने निकली थी महिला, धान के खेत में मिला था शव

सहिया 20 अक्टूबर की रात अपने घर से दशहरा का मेला और दुर्गा पूजा देखने निकली थी। इसी दौरान रास्ते से अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया। अगली दोपहर 21 अक्टूबर को महिला का शव उसके घर के पास ही धान के खेत में बेहद खराब हालत में मिला। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पलामू एसपी कपिल चौधरी के आदेश पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम यानी एसआईटी बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे मामले की परतें खुलती चली गईं।

लूट के इरादे से निकले थे, पहचान उजागर होने पर घोंट दिया गला

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दशहरा की रात पूजा पंडाल घूमने के बाद उन्होंने नेशनल हाईवे पर लूटपाट करने का प्लान बनाया था। इसी इरादे से चारों रात में निकले थे। रास्ते में सहिया को अकेला पाकर वे उसे जबरन खींचकर खेत की तरफ ले गए। वहां आरोपियों ने पहले उसके गहने लूटे और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला ने आरोपियों को पहचान लिया और विरोध करते हुए शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और रस्सी से गला दबाकर उसकी जान ले ली। चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कई थानों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे, पुलिस टीम की बड़ी सफलता

पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य आरोपी दीपरंजन पांडेय के खिलाफ नावाबाजार थाने में पिछले दो सालों के दौरान मारपीट और चोरी के कई केस दर्ज हैं। आकाश शुक्ला पर भी सदर और नावाबाजार थाने में मामले दर्ज हैं, जबकि विक्की पासवान पर पड़वा, डाल्टनगंज शहर और गढ़वा थाने में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के साथ प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, नवगढ़ा ओपी प्रभारी सुशील उरांव, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार और कई थानों के पुलिस जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंगाल की खाड़ी में गहरा रहा सिस्टम, झारखंड के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Next Article थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

Related Posts

Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026
झारखंड

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026

बिहार के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना

October 24, 2026

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026

थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.