Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 07:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट
Headlines

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
डीसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। आस्था के इस बड़े पर्व पर छठव्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसे लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री खुद मैदान में उतरे। उन्होंने पूरी प्रशासनिक और पुलिस टीम के साथ शहर के तमाम बड़े छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काकें डैम, हटनिया तालाब, चड़री तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और डोरंडा के बटन तालाब का ग्राउंड रियलिटी चेक किया। डीसी ने स्पष्ट कहा कि छठ आस्था और शुद्धता का पर्व है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने नगर निगम और संबंधित एजेंसियों को तय समय में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

घाटों पर काई हटेगी, डीडीटी का छिड़काव और तैनात रहेंगे सफाईकर्मी

निरीक्षण के दौरान डीसी ने नगर निगम के अधिकारियों को घाटों की चौबीसों घंटे सघन सफाई कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पानी में उतरने वाली सीढ़ियों पर जमी काई को तुरंत साफ किया जाए ताकि व्रती और श्रद्धालु फिसलें नहीं। इसके साथ ही पूरे परिसर में डीडीटी का छिड़काव करने और पानी की स्वच्छता पर खास ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पर्व के दौरान घाटों पर नगर निगम की टीमें लगातार तैनात रहेंगी, जिससे वहां कचरा जमा न हो सके। डीसी ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से भी बात की और भीड़ प्रबंधन, रोशनी और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। समितियों के सदस्यों ने अधिकारियों का स्वागत कर प्रशासन की सक्रियता पर खुशी जताई।

धुर्वा डैम पर जाली से रुकावट पर जताई चिंता, चेंजिंग रूम और एनडीआरएफ अलर्ट

धुर्वा डैम के निरीक्षण के दौरान डीसी ने देखा कि घाट पर लगी जाली के कारण श्रद्धालुओं के आवागमन में परेशानी आ सकती है और भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने इस रुकावट को तुरंत दूर करने और पूरे घाट क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का आदेश दिया। साथ ही अर्घ्य देने के बाद महिला और पुरुष व्रतियों की सुविधा के लिए अलग से अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी हर आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके अलावा बारह पड़हा जतरा पूजा स्थल के रास्ते में अतिक्रमण की शिकायत पर डीसी ने नगर निगम को तुरंत रास्ता साफ कराने का फरमान सुनाया।

प्रशासन और पूजा समितियां मिलकर काम करें, तभी भव्य होगा आयोजन

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शहर की सभी छठ पूजा समितियों से अपील की कि वे व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रशासन का पूरा साथ दें। उन्होंने कहा कि जब समितियां और सरकारी महकमे मिलकर काम करेंगे, तभी लाखों व्रतियों को एक सुरक्षित और सुखद माहौल मिल सकेगा। इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत, ट्रेनी आईएएस आस्था शरण सहित कई विभागों के इंजीनियर, स्थानीय पार्षद और विभिन्न छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

Related Posts

झारखंड

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना

October 24, 2026
बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026

बिहार के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, सरकार ने खोला खजाना

October 24, 2026

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026

थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.