Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 04:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका
Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Begusarai : चार महीने पहले जिस्म पर लगे घाव अभी पूरी तरह सूखे भी नहीं थे कि एक बार फिर उसी बेबस पीड़िता पर मौत बनकर टूट पड़े दरिंदे। बिहार के बेगूसराय का चकिया इलाका सोमवार की आधी रात को एक बार फिर दहल उठा। जिस महिला को चार महीने पहले बंधक बनाकर नोचा गया था, जिसके प्राइवेट पार्ट में हैवानों ने कारतूस और लकड़ी तक ठूंस दी थी, उसी महिला को इस बार छत से नीचे फेंक दिया गया ताकि वह हमेशा के लिए खामोश हो जाए। अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराहती यह पीड़िता आज सिर्फ अपनी टूटी कमर का दर्द नहीं झेल रही, बल्कि उस खौफ से लड़ रही है जो साए की तरह उसका पीछा कर रहा है।

रात के बारह बजे बजी फोन की घंटी, दरवाजा खुलते ही बिछा मौत का फंदा

सोमवार की रात करीब बारह बज रहे थे। पूरा गांव गहरी नींद में डूबा था, तभी पीड़िता के मोबाइल की घंटी घनघना उठी। फोन पर गांव के ही दो लड़के थे, जिन्होंने किसी बहाने से उसे बाहर बुलाया। महिला को अंदेशा भी नहीं था कि दरवाजे के उस पार मौत उसका इंतजार कर रही है। उसने जैसे ही कुंडी खोली, सामने खड़े बदमाशों ने एक झटके में उसका फोन छीन लिया ताकि वह किसी को मदद के लिए न बुला सके। इसके बाद जो हुआ, वह किसी भी इंसान का कलेजा कंपा दे। बदमाशों ने महिला के बाल पकड़े और सीढ़ियों से घसीटते हुए उसे जबरन छत पर ले गए। वहां गालियों और लात-घूंसों की बरसात हुई। पीड़िता गिड़गिड़ाती रही, रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों के सिर पर खून सवार था। उन्होंने आव देखा न ताव, उसे सीधे छत की मुंडेर से नीचे खाई जैसी जमीन पर फेंक दिया।

किस्मत ने बचा ली सांसें, लेकिन रंजिश की आग अभी बुझी नहीं

छत से फेंके जाने के बाद महिला सीधे जमीन पर नहीं, बल्कि नीचे रखे एक बड़े लोहे के बक्से यानी ट्रंक पर गिरी। अगर वह पक्की जमीन पर गिरती तो शायद मौके पर ही उसकी सांसें थम जातीं। बक्से ने जान तो बचा ली, लेकिन उसकी कमर की हड्डी बुरी तरह टूट गई। चीख-पुकार सुनकर जब तक घरवाले और पड़ोसी बाहर दौड़े, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर चंपत हो चुके थे। पीड़िता को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां दर्द से तड़पते हुए पीड़िता ने बताया कि यह हमला किसी चोरी या डकैती के इरादे से नहीं, बल्कि मुंह बंद करने के लिए किया गया था। चार महीने पहले हुए गैंगरेप के आरोपी रामू महतो और नीतीश महतो जेल में बंद हैं। पीड़िता को पूरा यकीन है कि जेल में बंद वही दरिंदे अपने बाहर घूम रहे गुर्गों के जरिए उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब उसने घुटने नहीं टेके, तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

पुलिस ने एक को दबोचा, इनामी बदमाश की तलाश में खाक छान रही खाकी

वारदात की खबर मिलते ही चकिया थाने की पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर इस ताजा हमले में शामिल एक आरोपी घोंघल निषाद को दबोच लिया है। चकिया थानेदार गौतम कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की तह तक जा रही है और गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है।

वहीं, चार महीने पुराने उस खौफनाक कांड का एक नामजद मुल्जिम सूरज महतो अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसके घर की कुर्की-जब्ती कर चुकी है और उस पर इनाम भी रख चुकी है, लेकिन वह अब तक कानून के हाथ नहीं आया। अस्पताल के वार्ड में पहरा तो लगा दिया गया है, लेकिन पीड़िता की आंखों में तैरता खौफ साफ बता रहा है कि जब तक सारे दरिंदे सलाखों के पीछे नहीं होंगे, उसकी जान पर खतरा मंडराता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.