Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गर्लफ्रेंड की कब्र पर पीता था शराब, मां-बाप और प्रमिका के हत्यारे को 4 साल बाद हुआ उम्र कैद
देश

गर्लफ्रेंड की कब्र पर पीता था शराब, मां-बाप और प्रमिका के हत्यारे को 4 साल बाद हुआ उम्र कैद

August 27, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। अपने माता-पिता और प्रेमिका की हत्या करने वाले सिरियल किलर को बुधवार को बंगाल के बांकुड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुना दी। उदयन दास को मंगलवार को कोर्ट ने इस केस में दोषी पाया था। बुधवार को अतिरिक्त जिला न्यायधीश सुरेश विश्वकर्मा ने सजा सुनाई है। उदयन के वकील अभिषेक विश्वास ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस फैसले को वह हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

कौन है उदयन

सीरियल किलर उदयन अपनी माता-पिता का इकलौता संतान था। उसके पिता में भेल में नौकरी करते थे और वह रायपुर में रहते थे। वहीं, मां भोपाल में एक सरकारी विभाग में डाटा विश्लेषक की नौकरी करती थी। उदयन के भोपाल, रायपुर और दिल्ली में अपने मकान थे। उसने फेसबुक पर कई फर्जी आईडी क्रिएट किए थे। कभी लोगों से वह कहता था कि मैं अमेरिका में नौकरी करता हूं, तो कभी खुद को बिजनेसमैन बताता था।

2007 में आकांक्षा शर्मा के संपर्क में आया

उदयन दास एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ही 2007 में बांकुड़ा की आकांक्षा शर्मा के संपर्क में आया। उसने आकांक्षा को बताया कि वह अमेरिका में नौकरी करता था। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। बातचीत का सिलसिला यह प्यार में बदल गया। अमेरिका में नौकरी के नाम पर आकांक्षा घर से निकल गई। आकांक्षा जून 2016 में दिल्ली में आकर उदयन से मिली। उसके बाद भोपाल के साकेत नगर स्थित उसके घर आकर लिव इन में रहने लगी।

आकांक्षा उदयन के साथ रहने लगी थी। उसके घर के लोग जानते थे कि वह अमेरिका में नौकरी कर रही है। भोपाल आने के बाद उसके सामने उदयन की सच्चाई सामने आने लगी थी। इसे लेकर उसके और उदयन में विवाद होता था। उदयन ने आकांक्षा से लाखों रुपये हड़प लिए थे। 23 जुलाई 2016 को उदयन ने आकांक्षा की हत्या कर दी। उसके बाद वह व्हाट्सएप चैट के जरिए आकांक्षा बन कर

उसके घर वालों से बात करता था। दिसंबर में आकांक्षा का घर वालों से संपर्क टूट गया था। जनवरी 2017 में आकांक्षा के परिजनों ने बांकुड़ा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

भोपाल में लोकेशन

बांकुड़ा पुलिस ने जब इस केस की जांच शुरू की तो भोपाल के साकेत नगर इलाके में आकांक्षा की आखिरी लोकेशन मिली थी। उसके बाद आकांक्षा शर्मा का कॉल डिटेल निकाला तो उदयन दास के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद बंगाल पुलिस भोपाल पहुंची। 2 फरवरी 2017 को उदयन को गोविंदपुरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

घर में दफना दिया था शव

पुलिस पूछताछ में वह बहुत सख्ती के बाद टूटा था। उदयन दास ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि प्रेमिका आकांक्षा शर्मा की हत्या उसने गला दबा कर की है। घर के बगल में स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से उसने सामान लाया था। घर में प्रेमिका के शव को दफन कर उसने चबूतरा बना दिया।

आरोपी ने यह भी पुलिस के सामने स्वीकार किया था कि वह प्रेमिका के शव पर ही बैठ कर शराब पीता था। उसे अपने किए पर कतई अफसोस नहीं था। बाद में पुलिस ने कब्र को खोद कर शव निकाला था। उदयन का साकेत नगर में दो मंजिला मकान है। नीचे का हिस्सा किराए पर था।

माता-पिता को बागीचा में दफनाया

उदयन अपने रिश्तेदारों से कहता था कि उसके माता-पिता अमेरिका में रहते हैं। प्रेमिका की हत्या के बाद ही उसने स्वीकार किया था कि 2010 में ही उसने माता-पिता को रायपुर स्थित आवास पर मार दिया था। दोनों को मार कर वह बगीचे में दफना दिया था। उसके बाद फर्जी तरीके से वह माता-पिता के नाम पर पेंशन भी निकालता रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रणब मुखर्जी की तबीयत बिगड़ी, गहरे कोमा में गए
Next Article पोस्ट ऑफिस की सिर्फ एक स्कीम बना सकती है करोड़पति

Related Posts

Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.