WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लगभग 7 महीनों के बाद पुनः ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य प्रारंभ हुआ, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्यालय के सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंस और मास्क की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरुक करने की सलाह दी। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराने के लिए कार्यालय के सभी कर्मचारी और पदाधिकारी काफी सतर्क दिखे। कार्यालय के बाहर फुटप्रिंट चिपका कर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। जो कोविड-19 के नियमों के तहत सोशल डिस्टेंस का अनुपालन के लिए बहुत ही कारगर साबित हुआ।

