Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 01:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के खूंटी में नाबालिग से गैंगरेप, साइकिल से लौट रही थी घर
झारखंड

झारखंड के खूंटी में नाबालिग से गैंगरेप, साइकिल से लौट रही थी घर

December 1, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

स्कूटी पर सवार 3 और बाइक पर सवार 2 युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप

खूंटी। जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी छात्रा का अपहरण कर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया, लेकिन सभी आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  खूंर्टी के कर्रा थाना में सोमवार शाम छात्रा अपनी सहपाठियों के साथ साईकिल से घर वापस लौट रही थी, उसी दौरान दो मोटरसाईकिल पर सवार पांच युवकों ने उसका  अपहरण कर लिया और वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के अपहरण के बाद उसकी सहेलियों ने एक स्थानीय समाजसेवी को अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। घटना के संबंध में पीड़िता के एक दोस्त ने बताया कि घर वापस लौटने के क्रम में रास्ते में स्कूटी पर सवार तीन युवक और मोटरसाईकिल पर सवार दो युवकों ने काफी देर तक आगे-पीछे कर उन्हें धमकाया और हथियार भी होने की बात की। इस दौरान पीड़िता साईकिल से गिर गयी, तो स्कूटी सवार एक युवक ने उसका हाथ पकड़ा और दूसरे युवक ने उसे जबरन स्कूटी पर बैठा कर कहीं ले गये। बाद में पुलिस को सूचना दी गयी, तो रात करीब साढ़े बारह बजे उसे बरामद तो कर लिया, लेकिन उसकी तबीयत काफी खराब बतायी गयी है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे छात्रा के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर कर्रा पुलिस हरकत में आई और डीएसपी तोरपा के नेतृत्व में दलबल के साथ निकले। पुलिस ने नाबालिग छात्रा को साकेटोली बाजार टांड से बरामद कर लिया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। बताया गया है कि अपहृत छात्रा को देर रात करीब डेढ़ बजे बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच की जा रही हैऔर दावा किया गया है जल्द ही सभी अपराधकर्मी सलाखों में होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिरडी में आने वाले साईं भक्तों से ख़ास अपील: ढंग से पहनें कपड़े
Next Article सभी को नहीं लगेगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय का कोरोना पर चौंकाने वाला बयान

Related Posts

Headlines

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026
Headlines

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
झारखंड

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026

गांवों की अंधेरी गलियों में पहुंची BFCL की रौशनी, बदली रात की तस्वीर

May 25, 2026

चैन की नींद सो रही बिटिया को टांगी से काट डाला… जानें क्यों

May 25, 2026

Instagram पर इश्क, रात का मिलन, मंदिर में शादी और फिर दूल्हा गायब

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.