Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 03:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका रही मोनिका बेदी क्रिकेटर अजहरुद्दीन को कर रही है डेट
अन्य खबरें

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका रही मोनिका बेदी क्रिकेटर अजहरुद्दीन को कर रही है डेट

December 20, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। बॉलिवुड का कनेक्शन क्रिकेट जगत के साथ कोई नई बात नहीं है। शर्मिला टैगोर -नवाब पटौदी, विराट-अनुष्का, युवराज-हैजल कीच और हरभजन-गीता बसरा जैसे कई जोड़ियां इसके उदाहरण हैं। अब हाल ही में इस लिस्ट में एक और कपल का नाम जुड़ चुका है जिसकी खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। वो कपल है पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और ऐक्ट्रेस मोनिका बेदी।

वही मोनिका बेदी जिनका नाम कभी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से भी जुड़ा था। अबु ने तो ये दावा भी किया था कि वह मोनिका से शादी कर चुके हैं हालांकि मोनिका ने इस बात से इनकार कर दिया था। मोनिका ने अबु से उनकी शादी कि खबर को महज एक अफवाह बताया था। उन्होनें कहा था कि अबु से उनकी जान-पहचान दुबई में एक शो में परफॉर्म करने के दौरान हुई थी। तब उन्हें ये बता भी नहीं पता था कि वह अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं। मोनिका ने बताया था कि बाद में वो धीरे-धीरे अबु के नजदीक जरुर हो गई थीं। लेकिन वह उनके साथ सिर्फ लिव-इन में थीं उनकी कभी शादी नहीं हुई थी। साल 2002 में मोनिका को अबू सलेम को पुर्तगाल की पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से वहां रहने के आरोप में पकड़ा था। भारत आने पर मोनिका करीब 3 साल तक जेल में रही थीं।

वही इन दिनों अब ऐक्ट्रेस कि क्रिकेटर अजहरुद्दीन से बढ़ती नजदीकिया काफी चर्चा में है। बता दे कि, मोनिका बेदी और अजहरुद्दीन की नजदीकियां उस वक्त से चर्चा में हैं जब मोनिका अजहरुद्दीन के बेटे असद की शादी में खास मेहमान बनकर हैदराबाद पहुंची थीं। बता दें कि असद की शादी सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा से हुई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अजहर और मोनिका अब काफी वक्त साथ में बिता रहे हैं। खबरों के मुताबिक अजहरुद्दीन और मोनिका की मुलाकात उनके कॉमन फ्रेंड संजय निरुपम ने करवाई थी। तबसे ही दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

बता दे मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उनकी पहले से दो शादियां भी हो चुकी हैं। अजहरुद्दीन ने पहली शादी नौरीन से की थी। जिससे उनके दो बेटे असद और अयाज हुए थे। अजहर के बेटे अयाज का निधन एक रोड एक्सीडेंट हो चुका है। अजहर और नौरीन की शादी 9 साल चली इसके बाद उन्होंने संगीता बिजलानी के कारण नौरीन को तलाक दे दिया था।

फिर उन्होंने 1996 में संगीता बिजलानी से शादी कर ली लेकिन उनकी ये शादी भी नहीं चल पाई और 2010 में वे संगीता से अलग हो गए। और अब अजहरुद्दीन और ऐक्ट्रेस मोनिका बेदी का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इनकी प्यार की गाड़ी आगे कहा तक पंहुचती हैं।

मोनिका बेदी बॉलीवुड की एक्ट्रेस रह चुकी हैं और कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैंl मोनिका बेदी अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म ‘ताज महल’ से की थी। बॉलीवुड में उनकी चर्चित फिल्मों में ‘आशिक मस्ताने’, ‘तिरछी टोपीवाले’, ‘जंजीर’, ‘जानम समझा करो’ और ‘जोड़ी नंबर 1’ हैं। मोनिका बेदी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल सका। मोनिका बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSI ने सर्विस रिवॉल्वर से मारी खुद को गोली
Next Article बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Related Posts

अन्य खबरें

मशहूर राम चरण ने कर दी ऐसी चूक, इंटरनेट पर बनने लगे मीम्स

May 24, 2026
अन्य खबरें

जियोस्टार और जी के बीच बढ़ी तकरार, अब कोर्ट तक पहुंचा मामला

May 15, 2026
अन्य खबरें

कम तेल में भी बनेगी टेस्टी सब्जी, अपनाएं ये आसान हेल्दी कुकिंग टिप्स

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रहा आसमान, इस जिले का पारा 45 डिग्री पार

May 26, 2026

तपती गर्मी में राहत की बूंदें, भुरकुंडा थाना चौक पर प्याऊ शुरू

May 26, 2026

मिले एक क्लू पर कुख्यात राहुल दुबे की नापाक प्लानिंग नाकाम… जानें कैसे

May 26, 2026

CM हेमंत का अफसरों को अल्टीमेटम : राजस्व बढ़ाएं और तय समय में पूरा करें टारगेट

May 25, 2026

बख्शे नहीं जायेंगे माहौल खराब करने वाले, DGP ने तमाम पुलिस कप्तानों को किया अलर्ट

May 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.