WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग| क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्षा कपिला चौहान, उपाध्यक्ष ममता सिंह व कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस से दिवंगत होनेवालों के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में 25 टन लकड़ी का दान किया है| साथ ही भगवान से उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की है। इस पुनित कार्य में सचिव चंदा सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, युवा मीडिया प्रभारी जयसिंह एवं संगठन की क्षत्राणियों की सहभागिता रही। इस मौके पर जिलाध्यक्षा कपिला चौहान ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

