Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 02:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में कोरोनो से हुई मौत के आंकड़ों का करायेंगे ऑडिट : मुख्यमंत्री
झारखंड

झारखंड में कोरोनो से हुई मौत के आंकड़ों का करायेंगे ऑडिट : मुख्यमंत्री

May 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में कोरोना से हुई मौत का ऑडिट कराने की योजना बनायी है। खासकर कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जान गंवाने वालों की वास्तविकता परखी जायेगी। एक अप्रैल व उसके बाद हुई मौत के आंकड़ों की ऑडिट प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है ,जो स्वास्थ्य विभाग करायेगा।

हेमंत सोरेन ने भी इस पर सहमति दे दी है। बल्कि उन्होंने ट्वीट भी किया है कि राज्य में कोरोना से मरने वालों को लावारिस नहीं माना जायेगा। उन्हें जैसे तैसे-बहाने या दफ़नाने के बजाये उनके पूरे रीति-रिवाज एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप सम्मानपूर्वक विदाई देंगे। इसके लिए सरकार के स्तर से हर दुःखी परिवार को हर सम्भव सहायता मिलेगी। यह मदद जारी है और आगे भी देंगे। कुछ लोगों को इस घड़ी को आपदा को अवसर में बदलने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार निष्पक्ष ऑडिट करायेगी। इसके जरिये यह जानना है कि सरकारी आंकड़े में सच्चाई कितनी है। यह ज़मीनी हक़ीक़त से कितना अलग है। इससे हमें इस त्रासदी से प्रभावित हर परिवार की पहचान करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्हें ज़रूरी सभी सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम से जोड़ जीवन सुरक्षित करने में मदद दी जायेगी। साथ ही ये आंकड़े हमें अपनी स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने, पारदर्शी शासन एवं बेहतर और समावेशी नीतियां बनाने में मदद करेंगे।

पांच शहरों को किया गया है टारगेट
ऑडिट के लिये रांची, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग शहर को चुना गया है। इसके लिए उच्च स्तरीय दो अलग अलग टीम बनायी गयी है। रिम्स, टाटा मुख्य अस्पताल, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग के लिये एक टीम लगेगी।

दूसरी टीम शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद औऱ बोकारो जेनरल अस्पताल के मामलों का ऑडिट करेगी। 31 मई तक दोनों टीम को अपनी रिपोर्ट देनी है। मौत के कारणों का संक्षिप्त विश्लेषण भी टीम करेगी। रिपोर्ट के लिये एक फॉर्मेट तय किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतापिन साऊथ कोलियरी के लोकल सेल में मजदूरी भुकतान से नाराज हैं मजदूर
Next Article “जीविका भी, जीवन भी” मंत्र के साथ काम कर रही है झारखंड सरकार

Related Posts

Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
Headlines

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
Headlines

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026

तमिलनाडु में सत्ता की नई कहानी! विजय की TVK बहुमत के करीब

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा का पलड़ा भारी, टीएमसी दबाव में

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.