WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची शहर के हिनू चौक के पास एक बड़ी वारदात हुई है। दिन दहाड़े दो अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोलियों से भून दिया।
दरअसल, मारे गए युवक का नाम अल्ताफ बताया जा रहा है। वह आज सुबह अपनी क्रेटा एसयूवी पर सवार होकर डोरंडा की तरफ जा रहा था की अचानक बाइक पर सवार दो अपराधी उसका पीछा करते हुए आए और हिनू चौक पर स्थित पैंटालून के शोरूम के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला।
अल्ताफ को पांच गोलियांं लगी और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतक अल्ताफ नगड़ी का रहने वाला था।
मामले की छानबीन चल रही है। हत्या की वजह के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

