WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बकरी ने अजीब मेमने को जन्म दिया. इस मेमने के चार नहीं बल्कि आठ पैर थे. जैसे ही इस मेमने के जन्म की खबर फैली, तो इसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई. लोग हैरान थे, कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है.
गुरुवार को जब इस बकरी ने अजीब मेमने को जन्म दिया, तो उनके घर गांव वालों की भीड़ जुट गई. गांव वाले इस अजीब मेमने को देख हैरान थे. हालांकि ये मेमना ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह सका. वहीं सरस्वती मंडल ने बताया कि “एक बकरी के दो मेमने होते हैं. उन्होंने बताया कि अजीब मेमने की मौत हो गई, जबकि उनकी बकरी स्वस्थ्य है.”

