WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बनिहाल (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को आग लगने से दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
घर में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। परिवार के सदस्य आग की चपेट में आ गए।
पुलिस और दमकल की आपात पार्टियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
घटना में सत्या देवी (30) और उनके तीन बच्चे साहिल (5), सौरव (3) और गौरव (3) झुलस गए।
उन्होंने बताया कि साहिल और सौरव की मौत हो गई जबकि सत्या और गौरव का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

