Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 44 साल बाद लड़की के हत्यारे की हुई पहचान! ऐसे हुया पर्दाफाश?
Headlines

44 साल बाद लड़की के हत्यारे की हुई पहचान! ऐसे हुया पर्दाफाश?

July 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अमेरिका।  हत्या की ऐसी गुत्थी जो 44 साल से अनसुलझी थी, आखिरकार उसे सुलझा लिया गया है. चार दशक पहले लड़की के साथ बलात्कार और उसका मर्डर करने वाले शख्स की पहचान हो गई है. इस भयानक अपराध के दोषी का पता लगाने के लिए वर्षों तक जासूसों ने मेहनत की, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे सुलझी 44 साल पहले हुई इस हत्या की गुत्थी..?

Killer rapist DNA

 

दरअसल, ये वारदात अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई थी. नर्सिंग की छात्रा जेनेट स्टॉलकप  जिसकी उम्र महज 19 साल थी, उसकी 1976 में हत्या कर दी गई.

 

जेनेट का शव उसकी कार की अगली सीट पर मिला था. उसका गला घोंटा गया था. छात्रा एक दोस्त की पार्टी में गई थी लेकिन गाड़ी समेत लापता हो गई थी.

Killer rapist DNA

लेकिन अब कैलिफोर्निया जांच एजेंसी ने टेरी डीन हॉकिन्सनाम के शख्स को इस मर्डर केस में नामित किया है. क्योंकि केस की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुरोध पर हॉकिन्स के एक जीवित रिश्तेदार ने हाल ही में डीएनए सैंपल दिया था और यह सैंपल मैच कर गया.

 

आपको बता दें कि छात्रा जेनेट स्टॉलकप की हत्या के एक साल बाद हॉकिन्स की 23 वर्ष की आयु में (1977 में) ऑरेंज काउंटी जेल में मृत्यु हो गई थी. उसे स्टॉलकप की हत्या के आरोपों में ही जेल हुई थी.

Killer rapist DNA

 

हॉकिन्स एक मैकेनिक था, लेकिन उसका आपराधिक इतिहास भी रहा था. नशीली दवाओं और हथियारों से संबंधित अपराध और अश्लील कृत्य करने जैसे आरोप उसपर लग चुके थे. हालांकि, हॉकिन्स कभी भी दोषी नहीं ठहराया गया. 1975 में एक 30 वर्षीय महिला की हत्या के केस में भी उसका नाम आया था.

 

लेकिन जेनेट स्टॉलकप मामले में वो फंस गया. 19 दिसंबर 1976 को एक दोस्त की पार्टी में जाने के लिए निकली स्टॉलकप लापता हो गई थी. आठ दिन बाद गाड़ी की अगली सीट पर उसकी लाश मिली. उसका गला घोंटा गया था, लेकिन इससे पहले उसके साथ रेप भी किया गया था.

हॉकिन्स के जेनेटिक मटेरियल को 2002 में काउंटी की अपराध प्रयोगशाला द्वारा घटनास्थल पर लिए गए स्वैब से अलग किया गया था. डीएनए सैंपल 2020 तक अज्ञात रहा. लेकिन जब हॉकिन्स के परिवार के सदस्यों से इसका मिलान किया गया तो पता चला घटनास्थल से लिए गए नमूने और डीएनए सैंपल मैच कर रहे हैं.  

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबदला लेने के लिए पति के हत्यारे से की शादी! फिर ऐसे की उसकी हत्या?
Next Article मासूम बच्चे की तरफ दौड़ा किंग कोबरा, देखें फिर आगे क्या हुआ?

Related Posts

Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Headlines

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.