अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में आपने कई विजेता खिलाड़ियों को मेडल दांत से काटते हुए तो देखा होगा लेकिन जब ऐसा ही कुछ जापान के एक मेयर ने करना चाहा तो उनकी जगहंसाई होने लगी. जापान के नागोया शहर के मेयर ताकाशी कावामूरा ने ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने वाली सॉफ्टबॉल एथलीट मियू गोटो के मेडल को दांत से काटा तो ये मेडल टूट गया जिसके बाद ओलंपिक के प्रशासन ने कहा है कि वे इस एथलीट के लिए नया मेडल तैयार कराएंगे.
सोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना के बाद जापानी मेयर से काफी लोग खफा हैं हीं साथ ही आईओसी एथलीट्स कमीशन की मौजूदा सदस्य यूकी ओटा ने भी अपने एक ट्वीट में टकाशी की आलोचना की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे नहीं पता कि इस एथलीट और मेयर में क्या संबंध हैं लेकिन इस घटना से साफ होता है कि उन्हें इस एथलीट के लिए कोई रिस्पेक्ट नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस गलती के लिए दिल से माफी मांगता हूं और वहां मौजूद बाकी लोगों को असहज महसूस कराने के लिए भी माफी मांगता हूं. जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस मेडल को रिप्लेस कराने का भरोसा दिलाया है. इसके अलावा अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी गोल्ड रिप्लेसमेंट के लिए परमिशन दे दी है.


