Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 01:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री के सचिव को मिली धमकी…मांग पूरी करो नहीं तो CBI, ED की होगी कार्रवाई
Headlines

मुख्यमंत्री के सचिव को मिली धमकी…मांग पूरी करो नहीं तो CBI, ED की होगी कार्रवाई

August 14, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सचिव मिलिंद नार्वेकर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक लिखित शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि एक अज्ञात नंबर से उन्हें धमकी मिली है और कहा गया है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा उनके खिलाफ जांच बिठा दी जाएगी.

मिलिंद नार्वेकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज मिला है. जिसमें उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उनके खिलाफ सीबीआई, ईडी, एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई करवाई जाएगी.

Advertisement

सीएम उद्धव ठाकरे के सहयोगी को मिली धमकी (फाइल फोटो)

मामले की जांच शुरू

नार्वेकर ने अपनी शिकायत में आगे कहा है, ‘मुझे आशंका है कि शिवसेना के उन लोगों को टारगेट किया जा रहा है, जो महत्वपूर्ण पदों पर बैठे हैं.’ उन्होंने पुलिस शिकायत में संदिग्ध द्वारा भेजे गए डिमांड का भी जानकारी दी है. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस शिकायत को लेकर जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) मिलिंद भारंबे ने बयान जारी कर बताया कि उन्हें सचिव मिलिंद नार्वेकर से लिखित शिकायत मिली है.

इससे पहले महाविकास अघाड़ी सरकार के कई अन्य नेताओं ने भी दावा किया था कि महाराष्ट्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई करने की धमकी मिल रही है.

यह शिकायत पुणे में एक शख्स को गिरफ्तार किये जाने के दो दिन बाद मिली है. गिरफ्तार शख्स पर आरोप है कि वह महाराष्ट्र के मंत्रालय (सचिवालय) के अधिकारियों को फोन पर खुद को शरद पवार बता रहा था. खुद को शरद पवार बताते हुए शख्स ने अफसर से किसी दूसरे अफसर के ट्रांसफर के संबंध में बात की थी. जानकारी मिली है कि शख्स ने बिल्कुल शरद पवार की आवाज बदलकर फोन किया था.

लेकिन गृह विभाग के अधिकारियों को शक हुआ कि कोई फोन पर पवार की आवाज निकालकर बात कर रहा है. उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मामले में गामदेवी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद आवाज बदलकर फोन करने वाले शख्स के साथ-साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ी खबर: असम के स्कूल में बम विस्फोट
Next Article पारा शिक्षकों को अब और नहीं करना होगा इंतेजार, सरकार ले रही ये बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026
Headlines

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026
Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.