Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 10:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तालिबान से दोस्ती करना चाहता है चीन, इसके पीछे ये है मंशा
दुनिया

तालिबान से दोस्ती करना चाहता है चीन, इसके पीछे ये है मंशा

August 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद चीन की तरफ से एक ऐसा बयान है, जो विश्व की राजनीति के लिए काफी अहम है और जिसका असर आने वाले समय में पूरे विश्व पर होने जा रहा है. चीन की तरफ से यह बयान आया है कि वे तालिबान के साथ दोस्ताना संबंध बनाना चाहते हैं. चीन के इस बयान पर पूरे विश्व की नजर है.

ग्लोबल टाइम्स ने ट्‌वीट किया है कि चीन ने अफगानिस्तान की स्थिति पर टिप्पणी की है जिसके अनुसार वे यह कहना चाहते हैं कि वे तालिबान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुवा चुनियांग ने कहा है कि चीन अफगानिस्तान के लोगों का अपने भविष्य के बारे में फैसला करने के अधिकार का सम्मान करता है. हम चीन और अफगानिस्तान के मैत्रीपूर्ण संबंध की कामना करते हैं. चीन ने यह उम्मीद भी जतायी है कि तालिबान अपना वादा निभायेगा और वहां एक समावेशी इस्लामिक सरकार स्थापित करेगा.

Advertisement

चीन ने अपना दूतावास बंद नहीं किया

चीन ने तालिबान के साथ दोस्ताना संबंधों की बात कही और यही वजह है कि चीन ने अपना दूतावास भी बंद नहीं किया है. वहां दूतावास पहले की तरह ही काम कर रहा है. कुछ लोग वहां से वापस लौटे हैं लेकिन कई लोगों ने वहां रहने में कोई परेशानी नहीं जतायी.

 

पलटा चीन

कुछ समय पहले चीन ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के साथ यह वादा किया था कि वे अफगानिस्तान में ऐसी किसी सरकार का समर्थन नहीं करेंगे, जो बंदूक के सहारे बनी हो, लेकिन तालिबान के सत्ता में आते ही चीन अपने वादे से पलट गया है.

 

तालिबान और चीन के संबंध

यह खबर आ रही है कि पिछले महीने तालिबान के प्रतिनिधियों ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी. तालिबान के उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्लाह अब्दुल गनी बरादर कर रहे थे. यह मुलाकात बहुत खास थी क्योंकि तालिबान चीन से सहयोग की उम्मीद कर रहा था. वहीं तालिबान ने चीन को यह भरोसा दिया है कि वे अपनी जमीन से चीन के खिलाफ कुछ भी नहीं होने देंगे. साथ ही तालिबान ने चीन को यह भरोसा भी दिया है कि वे चीन विरोधी आतंकवादी संगठन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट से संबंध तोड़ देगा. यह संगठन चीन में एक स्वतंत्र देश की मांग करता है.

 

क्यों तालिबान को समर्थन दे रहा है चीन?

बीआरआई परियोजना के तहत को सड़क, रेल एवं जलमार्गों के माध्यम से यूरोप, अफ्रीका और एशिया से जोड़ना है. बीआरआई के तहत पहला रूट जिसे चीन से शुरू होकर रूस और ईरान होते हुए इराक तक ले जाने की योजना है इसके लिए उन्हें अफगानिस्तान के मदद की जरूरत है और यही वजह है कि चीन अफगानिस्तान में ऐसी सरकार चाहता है जो उसके अनुसार काम करे. चीन से लेकर तुर्की तक सड़क संपर्क कायम करने के साथ ही कई देशों के बंदरगाहों को आपस में जोड़ने का लक्ष्य भी इस योजना में रखा गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकर्फ्यू के बीच सीआरपीएफ के वाहन पर हमला
Next Article झारखंड के इन तीन रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा वर्ल्ड क्लास, जानें कैसी होंगी सुविधाएं

Related Posts

दुनिया

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026
Headlines

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026
झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा की माटी से यूरोप के दिल तक : शिक्षा और सेवा के दम पर डॉ. अच्युत ने लहराया परचम

September 26, 2026

राशिफल @ 26 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 26, 2026

त्योहार का उल्लास, जमीन की नफरत और एक मासूम की चीख… 48 घंटे में खू’नी खेल बेनकाब

September 25, 2026

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.