Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 05:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तालिबान के जुल्मों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, लड़की के काट लिए थे नाक-कान
Headlines

तालिबान के जुल्मों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, लड़की के काट लिए थे नाक-कान

August 23, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। अफगानिस्तान  में तालिबान  का कब्जा हो चुका है और इस बात से सबसे ज्यादा वहां रहने वाली महिलाएं खौफजदा हैं. भले ही तालिबान से जुड़े लोग इस बार महिलाओं को उनके अधिकार और उन्हें सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं लेकिन अपने बीते शासनकाल में तालिबानियों ने महिलाओं पर इतने अत्याचार किए हैं कि अफगानी महिलाओं के लिए तालिबान  पर विश्वास करना आसान नहीं है.

Taliban atrocities against women

Advertisement

 

इस कट्टरपंथ संगठन का साल 1996 से 2001 के बीच अफगानिस्तान पर नियंत्रण था और तालिबान ने शरिया कानून लगाया हुआ था. महिलाएं ना स्कूल जा सकती थीं, ना जॉब के लिए जा सकती थी. वे ना अकेले बाहर निकल सकती थीं, ना किसी अंजान से सड़क पर बात कर सकती थीं. तालिबान ने अफगानिस्तान की कई महिलाओं के साथ क्रूरता की हदें पार की थीं.

Taliban atrocities against women

 

द एटलांटिक की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1999 में शुक्रिया बराकजई नाम की महिला बुखार से पीड़ित थी. उनके पति घर पर नहीं थे और उनका कोई बेटा नहीं था तो तालिबान के डर से उन्होंने अपनी 2 साल की बेटी को गंजा कर उसे लड़कों के कपड़े पहना दिए थे और उसके साथ इलाज के लिए बाहर गई थीं. हालांकि इसके बावजूद तालिबानियों ने उन्हें बीमार होने के बावजूद कोड़ों से बुरी तरह मारा था. इस घटना के बाद उन्होंने एक्टिविस्ट बनने का फैसला किया था.

Taliban atrocities against women

 

साल 1999 में एक भयावह घटना सामने आई थी जब गाजी स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिन-दहाड़े 30 हजार दर्शकों के सामने एक अफगानिस्तानी महिला को तालिबानियों ने मार डाला था. बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला पर अपने पति को मारने का आरोप था. हालांकि महिला को उम्मीद थी कि सात बच्चों की मां होने के चलते तालिबानी उस पर रहम करेंगे.

Taliban atrocities against women

 

अफगानिस्तान में 15 साल की कमर गुल के घर में घुसकर तालिबानियों ने उनके मां-बाप को मार डाला था. गुल अफगानिस्तान में मध्य प्रांत में एक छोटे से गांव में रहती थीं. अपने मां-बाप की मौत के बाद गुल जबरदस्त ट्रॉमा से गुजरी थीं हालांकि उन्होंने भी हथियार उठा लिए और दो तालिबानियों को मार गिराया था. गुल ने एएफपी के साथ बातचीत में कहा था- मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है. अब मुझे किसी का डर नहीं है.

Taliban atrocities against women

रेडियो शरिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1996 में काबुल में रहने वाली 225 महिलाओं को पकड़ कर उन्हें सजा दी गई थी क्योंकि इन महिलाओं ने शरिया कोड के अनुसार पोशाकें नहीं पहनी हुई थीं. इन महिलाओं को इस ‘गलती’ के लिए पैरों पर और कमर पर काफी कोड़े बरसाए गए थे.

बीबी आयशा नाम की एक अफगानी लड़की की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ था और इस विवाद और हिंसा से परेशान होकर ये लड़की भाग गई थी. हालांकि एक तालिबान कमांडर ने उसके भागने पर कड़ा ऐतराज जताया था और उसके कान और नाक को बुरी तरह काट दिया गया था ताकि इसके बाद कोई लड़की भागने की हिम्मत ना करे. 

Taliban atrocities against women

 

साल 1997 में अफगानिस्तान में एक इंटरनेशनल संस्था केयर इमरजेंसी फीडिंग प्रोग्राम की 5 महिला स्टाफ को दिनदहाड़े जलील किया गया था और उन्हें डेढ़ मीटर लंबे मेटल के कोड़े से मार लगाई थी. ये संस्था अफगानिस्तान में दस हजार विधवा महिलाओं को खाना उपलब्ध कराती थी.  इस घटना के बाद उपजे विवाद के चलते तालिबान ने केयर फाउंडेशन से माफी भी मांगी थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: मकर राशि वाले जल्दबाजी में काम करने से बचें, इन राशि के छात्रों को मिलेगी सफलता
Next Article महिला के घर में दिखा रहस्यमयी और बड़ा ‘अंडा’, लोगों ने कही ये डरावनी बात?

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.