WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूँटी। जिले के मुरहू थाना अंतर्गत सुदूरवर्ती चिचिगड़ा गाँव निवासी मंगरा मुण्डू का शव आज बगल के गुटीगड़ा गांव वाले ग्रामीण सड़क पर मिला। आज सुबह जब मृत अवस्था में शव को देखा गया तो लोगों ने मुरहू पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना कल रात ही है। और आज सुबह इसका शव सड़क के किनारे मिला। जिसमें 30 वर्षीय मंगरा मुण्डू की हत्या पत्थर आदि से कूच कूच कर की गयी थी। पुलिस को आज मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका संदेह है कि उसके पति की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले पर पुलिस ने तहकिकात शुरु कर दी है।

