Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 04:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोलकाता में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मलेरिया का प्रकोप
Headlines

कोलकाता में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मलेरिया का प्रकोप

August 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मलेरिया का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। कोलकाता नगर निगम सूत्रों ने बताया है कि जनवरी से लेकर अगस्त के मध्य तक पूरे शहर में कम से कम ढाई हजार मलेरिया मरीज सामने आए हैं। इसके लक्षण भी कोरोना की तरह ही है- बुखार, शरीर में कंपकपी, दुर्बलता, सिर दर्द और सर्दी। मौसम बदलने की वजह से वायरल बीमारियां भी तेजी से बढ़ने लगी हैं। लगातार बारिश की वजह से कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में जलजमाव पहले से ही है जिसकी वजह से डेंगू के भी फैलने की आशंका है। दरअसल बंगाल में जब से अम्फन चक्रवात आया था उसके बाद से ही लगातार जलजमाव हो रहे हैं जो मच्छर जनित बीमारियों के फैलाव के लिए उपयुक्त हालात पैदा कर रहे हैं।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना की वजह से लंबे समय से लॉकडाउन है और दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अस्पतालों में इलाज में काफी समस्याएं हो रही हैं। इस बीच मलेरिया और डेंगू का प्रकोप कोलकाता वासियों के लिए चिंता का सबब बन गया है। हालांकि नगरनिगम ने इसके लिए साफ-सफाई अभियान की शुरुआत की है लेकिन कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर इसे पूरी तरह से मूर्त रूप देना संभव नहीं हो पा रहा है। 10 जनवरी से अगस्त के मध्य तक कोलकाता में 2600 लोगों में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 350 लोग फेंसीफेरम मलेरिया से पीड़ित हो चुके हैं।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदोहरे हमले में 300 तालिबानी ढेर, तीन जिले हुए मुक्त
Next Article जम्मू-कश्मीर के अरनिया में बीएसएफ कर्मियों ने उड़ने वाली वस्तु पर गोलियां चलाईं

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
Headlines

सीएम सम्राट बोले- कोसी पर बनेगा नया बैराज, प्रोजेक्ट्स लटकाए तो नपेंगे अफसर

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.