WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक उड़ने वाली वस्तु पर गोलियां चलाईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, “लगभग साढ़े पांच बजे, आईबी के पास अरनिया सेक्टर में हमारे अग्रिम सैनिकों द्वारा आसमान में एक लाल और पीली रोशनी चमकती देखी गई।” अधिकारी ने कहा कि सैनिकों ने उड़ने वाली वस्तु पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वह पाकिस्तान की ओर चली गई। पुलिस की मदद से इलाके की तलाशी ली जा रही है.

