Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 02:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारतीय टीम के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीती
स्पोर्ट्स

भारतीय टीम के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीती

July 22, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto


भारत-ए ने वेस्टइंडीज-ए को सीरीज के आखिरी वनडे में रविवार को 8 विकेट से हराया
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय सीनियर टीम में मौजूद इंडिया-ए टीम के 9 खिलाड़ियों का चयन
खेल डेस्क. भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज 4-1 से जीत ली। भारत-ए ने वेस्टइंडीज-ए को सीरीज के आखिरी वनडे में रविवार को 8 विकेट से हराया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज-ए की टीम 236 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के 99, शुभमन गिल के 69 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 61 रन की बदौलत 2 विकेट पर मैच जीत लिया।

एंटिगुआ के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच दीपक चाहर, उनके चचेरे भाई राहुल चाहर और नवदीप सैनी ने 2-2 विकेट लिए। दोनों भाई को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया। वहीं, नवदीप और श्रेयस को वनडे और टी-20 टीम में चुना गया है।

भारत ने सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीते

भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। भारत-ए ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज-ए को 148 रन से हराया था। इसके बाद वेस्टइंडीज-ए ने शुक्रवार को चौथे वनडे में भारत-ए को 5 रन से हराया था। इस मैच में भारत की ओर से 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 63 गेंद पर 81 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

भारतीय सीनियर टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से

भारतीय सीनियर टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस दौरे में कुल 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। बीसीसीआई ने रविवार को विंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। सभी फॉर्मेट में विराट कोहली को कप्तान बनाया गया, जबकि ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर चुना। भारत-ए में से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, कृणाल पंड्या, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, दीपक चाहर, राहुल चाहर और नवदीप सैनी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Next Article अक्षय कुमार को इसरो ने दी शुभकामनााएं, चंद्रयान-2 के 23 दिन बाद रिलीज होगी मिशन मंगल

Related Posts

स्पोर्ट्स

अभिषेक का ऐतिहासिक छक्का, भारत की जीत के बीच बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 24, 2026
Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.