Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बढ़ने वाले हैं गैस के दाम, करीब 10 फीसदी के इजाफे का अनुमान 
देश

बढ़ने वाले हैं गैस के दाम, करीब 10 फीसदी के इजाफे का अनुमान 

September 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें आगे और बढ़ने वाली हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सीएनजी (CNG) और पाइप वाली रसोई गैस पीएनजी (PNG) के दाम अक्टूबर में 10-11 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. इसके पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम पिछले महीनों में कई बार बढ़ चुके हैं.

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है.  रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा निर्धारित गैस के दाम करीब 76 प्रतिशत बढ़ने वाले हैं, जिसका असर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर भी पड़ेगा. 

 

जल्द होगी समीक्षा  

गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) जैसी कंपनियों को नामांकन के आधार पर दिए गए क्षेत्रों के लिए प्राकृतिक गैस की कीमतों की सरकार प्रत्येक छह माह में समीक्षा करती है. अगली समीक्षा 1 अक्टूबर को होनी है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि 1 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक एपीएम या प्रशासित दर बढ़कर 3.15 डॉलर प्रति यूनिट (एमएमटीटीयू) हो जाएगी. यह अभी 1.79 डॉलर प्रति यूनिट है.

निजी कंपनियों की भी कीमत बढ़ेगी   

इसके अलावा गहरे पानी वाले क्षेत्रों से निकलने वाली गैस मसलन रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और बीपी पीएलसी (BP Plc) के केजी-डी6 क्षेत्र से गैस की दर 7.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हो जाएगी.

प्राकृतिक गैस एक कच्चा माल है जिसे वाहनों में इस्तेमाल के लिए सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल के लिए पीएनजी में बदला जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शहरी गैस वितरण कंपनियों को कीमतों में 10-11 फीसदी  की बढ़ोतरी करनी होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफर्जी IAS अफसर बन बलात्कार के आरोपी को छुड़ाने के लिए किया फोन, उसके बाद हुआ ये
Next Article इस साल फिर रुलाएगी प्याज की महंगाई, त्योहारों का स्वाद होगा फीका! 

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.