Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तिहाड़ में क्रिश्चियन मिशेल का बयान दर्ज कर सकेगी ईडी, कोर्ट से मिली अनुमति
देश

तिहाड़ में क्रिश्चियन मिशेल का बयान दर्ज कर सकेगी ईडी, कोर्ट से मिली अनुमति

November 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल का तिहाड़ जेल में बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है। स्पेशल जज अरविंद कुमार ने ईडी को मिशेल से एक दूसरे रक्षा सौदे में पांच और छह दिसम्बर को बयान दर्ज करने की अनुमति दी है। ईडी पिछले 24 से 26 सितम्बर के बीच मिशेल से तिहाड़ जेल में पूछताछ कर चुका है। मिशेल ने दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी और सीबीआई के मामले में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी कर चुकी है। ट्रायल कोर्ट दोनों मामलों में मिशेल की ज़मानत याचिका खारिज कर चुका है।

पिछले सात सितम्बर को कोर्ट ने मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। पिछले चार अप्रैल को ईडी ने मिशेल के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया था। ईडी ने आरोपपत्र में मिशेल की कंपनी के पार्टनर डेविड साइम्स को आरोपित बनाया है। ईडी ने मिशेल की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज एफईजेड और ग्लोबल ट्रेडर्स को भी आरोपित बनाया है। मिशेल और साइम्स इन दोनों कंपनियों के डायरेक्टर हैं। इस चार्जशीट पर कोर्ट संज्ञान ले चुकी है।

auto

22 दिसम्बर,2018 को भी कोर्ट ने मिशेल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मिशेल को प्रत्यर्पण से लाने के बाद चार दिसम्बर 2018 की रात में ही सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने कहा था कि अगस्ता घोटाले की करीब तीन हजार करोड़ रुपये की रकम दुबई के दो खातों में ट्रांसफर किए गए।

इस मामले का एक आरोपित राजीव सक्सेना सरकारी गवाह बन चुका है। सरकारी गवाह बनने के कोर्ट के आदेश को निरस्त करने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके भतीजे संजीव त्यागी और वकील गौतम खेतान को भी आरोपी बनाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाल के अंतिम महीने दिसम्बर में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक
Next Article झारखंडः कार्यकर्ताओं की झड़प और छिटपुट नक्सली उपद्रव के बीच पहले चरण में 62.87 फीसदी मतदान

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.