Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 01:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झामुमो ने सीसीएल प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी
झारखंड

झामुमो ने सीसीएल प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी

November 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

बोकारो। झामुमो फुसरो नगर परिषद ने रविवार को करगली गेट स्थित गांधी चौक से फुसरो बाजार होते हुए विस्थापित रोजगार महारैली निकालकर अमलो कर्बला मैदान में जनसभा की। झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि विस्थापितों व बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग करते हुए सीसीएल प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विस्थापितों व स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोमिया के पूर्व योगेंद्र महतो ने कहा कि झामुमो नेताओं को पता है कि अधिकार कैसे लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो के सपनों को झामुमों जरूर पूरा करेगा।ए कजुट आंदोलन करे तभी सफलता मिलेगी। सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दे। जिला सचिव जय नारायण महतो ने कहा कि विस्थापितों एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना होगा। ऐसा नहीं किया तो सभी झारखंडी तीर-कमान लेकर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। यदि सीसीएल प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर स्थानीय विस्थापितों व बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया तो सीसीएल का उत्पादन को ठप कर दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स वींग के जिलाध्यक्ष भोलू खान और वरीय नेता काशीनाथ केवट ने कहा कि जल,जंगल व जमीन स्थानीय लोगों की है। प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो सचिव दीपक महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को विस्थापितों को हर हाल में अधिकार देना होगा। इसके अलावा झारखंड सरकार की घोषणा के अनुसार सीसीएल परियोजनाओं में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार देना होगा। सभा की अध्यक्षता झामुमो फुसरो नगर अध्यक्ष मदन महतो ने की। संचालन अशोक मुर्मू ने किया।

मौके पर मंटू यादव,समसूल हक,निमाई सिंह चौहान,घुनु हासदा,आभाष चंद्र गांगुली,झरीलाल हासदा,सुभाष चन्द्र महतो ,हरिनारायण सिंह,रामअवतार सिंह,बेलाल हासमी ,राजेश राम, बनवीर मिश्रा,बिगन सोनी, जयनाथ मेहता, बिंदेश्वर रविदास, भुनेश्वर करमाली,संतोष महतो,गणेश महतो,मणिराम मांझी,सोनाराम हेम्ब्रम,अख्तर अंसारी,श्यामसुंदर महतो,भेखलाल महतो,किशुन मांझी,पिटू मोरिस, रीतलाल महतो ,आदि सैकड़ो महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाली के प्यार में पत्नी को गला रेत मार डाला
Next Article 1 दिसंबर से होने जा रहे हैं ये 4 बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर

Related Posts

Headlines

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026
झारखंड

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.