Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अगर इस नेता की बात मान लेते तो आज बिहार के सीएम होते तेजस्वी यादव!
बिहार

अगर इस नेता की बात मान लेते तो आज बिहार के सीएम होते तेजस्वी यादव!

December 3, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। यूपी चुनाव में पूरा सियासी माहौल सेट हो चुका है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) भी पूरी तैयारी से इस बार यूपी की चुनावी जंग में उतर गए हैं. वो 100 से ज्यादा सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं कि ओवैसी के लड़ने से बीजेपी को फायदा पहुंचेगा.

इसी मसले पर असदुद्दीन ओवैसी से सवाल किया गया. ओवैसी से सवाल किया गया कि 100 सीटों पर आप बीजेपी को फायदा पहुंचाएंगे, जहां-जहां आप लड़ेंगे वहां बीजेपी को फायदा होगा? इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि हमसे इनको (बीजेपी) कोई फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि हम नुकसान पहुंचा रहे हैं.

Advertisement

Asaduddin Owaisi

अपने जवाब के साथ ओवैसी ने बिहार का भी उदाहरण दिया. ओवैसी ने कहा कि बिहार में अगर आरजेडी के लोग हमारी बात मान लेते तो तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री होते.

ओवैसी ने कहा कि आरजेडी वालों के साथ हमने कई बार कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी. बता दें कि बिहार में 2020 में विधानसभा चुनाव हुए, जहां तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी ने चुनाव लड़ा जबकि दूसरी तरफ नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन था.

आरजेडी के लिए चुनाव नतीजे हालांकि काफी अच्छे रहे लेकिन वो सरकार बनाने से चूक गई. बाद में कहा गया कि ओवैसी ने आरजेडी को नुकसान पहुंचाया. दरअसल, सीमांचल की कुछ सीटों पर ओवैसी ने पार्टी ने न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि 5 सीटों पर जीत भी दर्ज की. चुनाव के दौरान दोनों के गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

अब ऐसी ही चर्चा यूपी में हो रही है, जहां अखिलेश यादव कई छोटे दलों को समाजवादी पार्टी के साथ लेकर चुनाव लड़ रहे हैं. ओमप्रकाश राजभर भी सपा के साथ आ गए हैं. ये वही राजभर हैं जो ओवैसी से भी मुलाकात कर चुके हैं. ऐसे में ओवैसी और सपा को लेकर भी चर्चा उठती रहती है, हालांकि ऐसा कुछ अभी हो नहीं सका है. ओवैसी ने भी कहा है कि उनके पास अभी कोई मैसेज नहीं आया है. इस बीच ओवैसी ने यूपी के राजनीतिक दलों को बिहार चुनाव की याद दिला दी है और अपनी अहमियत बताने की कोशिश की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसरकार की प्राथमिकता में किसान, श्रमिक और गरीब : हेमंत सोरेन
Next Article खूँटी: मोटरसाइकिल के धक्के से गभर्वती महिला की मौत, दो घायल

Related Posts

बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.