Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 07:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओमिक्रॉन के खतरों के बीच झारखंड में अलर्ट, इस बात ने बढ़ाई चिंता 
झारखंड

ओमिक्रॉन के खतरों के बीच झारखंड में अलर्ट, इस बात ने बढ़ाई चिंता 

December 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

झारखंड। झारखंड में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के प्रसार की आशंकाओं को देखते हुए झारखंड (Jharkhand) में अलर्ट जारी कर विदेश यात्राओं से लौटे लोगों पर खास निगाह रखी जा रही है. अगर इनमें से कोई कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) पाया जाता है, तो उन्हें हॉस्पिटल (Hospital) में बनाए गए विशेष आइसोलेशन वार्ड (Isolation Ward) में रखा जाएगा. जो लोग कोविड निगेटिव पाए जाते हैं, उनके लिए भी 7 दिनों तक क्वारंटाइन रहना और 8वें दिन कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया है. सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चत करने को कहा गया है. जो लोग हाल के दिनों में विदेश से लौटे हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री पता करने और उनके बारे में पता लगाने के लिए सर्विलांस टीमें भी बनाई गई हैं.

ये है बड़ी मुश्किल 
विदेश से लौटे कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए रांची के सदर हॉस्पिटल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. इधर राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में ट्रॉमा सेंटर को फिर से 100 वार्ड के स्पेशल कोविड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि, झारखंड में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान की व्यवस्था नहीं है. संदिग्ध मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजे जाएंगे. वहां भी एक महीने के पहले रिपोर्ट मिलने की संभावना नहीं है. राज्य के 2 मेडिकल कॉलेज रिम्स और एमजीएम में जीनोमो सिक्वेंसिंग के लिए मशीन की खरीदारी के प्रस्ताव को 8 माह पहले ही स्वीकृत करा लिया गया था, लेकिन ये मशीनें अब तक नहीं खरीदी जा सकी हैं. रिम्स के अधीक्षक का कहना है कि एक महीने के अंदर मशीनें खरीद ली जाएंगी.

टीकाकरण की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई चिंता 
झारखंड में कोविड टीकाकरण की धीमी रफ्तार की वजह से भी चिंता बढ़ी है. राज्य में अब तक मात्र 32.7 प्रतिशत लोगों ने ही कोविड टीके के दोनों डोज लिए हैं. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के उन 9 जिलों के उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी, जहां टीकाकरण की रफ्तार कम है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि शुरूआत में ही झारखंड को मांग के अनुरूप टीकों की आपूर्ति नहीं हुई. सरकार का प्रयास है कि जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड टीके दिए जाएं. उन्होंने कहा है कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. सभी जिलों के अस्पतालों को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है. जिला अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleओमिक्रॉन वायरस की चपेट में भारत, देश में एक दिन में ओमिक्रॉन के 18 केस आए सामने
Next Article वसीम रिजवी ने हिन्दू धर्म अपनाया, ये रखा नया नाम

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.