Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 02:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मोदी-शाह को घुसपैठिया कहने पर संसद में हंगामा, अधिर रंजन चौधरी का माफी मांगने से इनकार
देश

मोदी-शाह को घुसपैठिया कहने पर संसद में हंगामा, अधिर रंजन चौधरी का माफी मांगने से इनकार

December 2, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह को घुसपैठिया बताने के मुद्दे पर सोमवार को हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने चौधरी से बिना शर्त माफी की मांग की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी होने का मुद्दा भी भाजपा नेताओं ने उठाया।

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा मामले को तिल का ताड़ बना रही है। बंगाल और असम में आम नागरिक राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के चलते परेशान हैं। वहां भय का माहौल है। अगर सरकार एनआरसी को लेकर कुछ करना चाहती है तो सदन में विधेयक लाये। बाहर बयानबाजी कर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Advertisement Advertisement

भोजनावकाश के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं चौधरी के माफी नहीं मांगने पर जोशी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अधीर रंजन चौधरी सुधरने वाले नहीं है। सरकार की सदन को चलाने की जिम्मेदारी है इसलिए वह चाहते हैं कि मुद्दे को यहीं खत्म कर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए।

यह मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान उठा और भोजनावकाश के बाद भी जारी रहा। पहले प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछते हुए भाजपा सांसदों ने अधीर रंजन चौधरी को घुसपैठिया कहा। जिसके जवाब में उन्होंने खुद को घुसपैठिया और दीमक बताया और मोदी, शाह व आडवाणी को घुसपैठिया कहा। इस पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि आपकी चालबाजी नहीं चलेगी, आपकी परिभाषा से देश नहीं चलेगा।

शून्य काल के दौरान भी भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह ने मामले को उठाया। भोजना अवकाश के बाद भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने कहा कि कांग्रेस नेता चौधरी की नागरिकता की जांच होनी चाहिए। वह जहां से आते हैं वहां बांग्लादेशी घुसपैठिये बहुत हैं। उन्होंने टीएमसी के साथ मिलकर कई बांग्लादेशियों को देश की नागरिकता दिलाई है। वह राज्यों के नाम पर राजनीति कर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह गुजरात से आते हैं लेकिन वह देश के नेता हैं।

इसके बाद भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि इस देश में लोगों को कहीं भी रहने का अधिकार है। कांग्रेस नेता देश को बरगलाने का काम कर रहे हैं। उनके खुद के नेता (सोनिया गांधी) विदेशी हैं। उन्हें सदन में माफी मांगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि हिंदुस्तान सबके लिए है। यह किसी की जागीर नहीं है। सबका समान अधिकार है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का घर गुजरात में है और वह दिल्ली आए हैं, आप खुद बाहरी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबलात्कार के दोषियों के लिए सरकार कठोरतम कानून बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह
Next Article कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा : राहुल गांधी

Related Posts

Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.