Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 04:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप, पूरे शिक्षकों के तबादले के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे गांव के लोग
देश

प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप, पूरे शिक्षकों के तबादले के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे गांव के लोग

December 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

धमतरी। वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्राचार्य पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप लगाकर उसे अन्यत्र हटाने की मांग की है। वहीं एक अन्य गांव के ग्रामीणों ने प्राथिक स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ग्राम पंचायत बरबांधा के सरपंच डामन सिंह कोर्राम, ग्राम पंचायत घुरावड़ के सरपंच बरनी बाई और जैतपुरी के सरपंच समेत अन्य ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाते हुए पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों कहा है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुरावड के प्राचार्य सप्ताह में दिन से चार दिन स्कूल आता है और वह भी शराब के नशे में धुत रहता है। समय से पहले स्कूल से चला जाता है। इससे स्कूल में अनुशासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्कूल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था व देखरेख के अभाव के चलते 10 नग मानिटर व सीपीयू गायब है। दो नग सिलिंग पंखा, कूलर, कूकर स्कूल में नहीं है।

वहीं प्राचार्य द्वारा स्कूल समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की किसी तरह बैठक नहीं लेने का आरोप है। स्कूल की सफाई व भवन संधारण नहीं किया जा रहा है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जब इसकी शिकायत ग्रामीण प्राचार्य से करते हैं, तो उसके द्वारा उलटे ग्रामीणों को धमकी दिया जाता है। वहीं स्कूल में विद्यार्थियों को भी धमकाया जाता है, ऐसे में शासन प्राचार्य के इस रवैया को देखते हुए तत्काल शिकायत की जांच कर इसका अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्राथमिक शाला जैतपुरी में शिक्षक पदस्थापना की मांग

ग्राम पंचायत जैतपुरी के सरपंच व ग्रामीणों की भीड़ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरी में कक्षा पहली से पांचवीं तक 65 विद्यार्थी है। कक्षा पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे हो रही है। ऐसे में यहां पढ़ाई का बुरा हाल है। जबकि शिक्षकों की पदस्थापना की मांग को लेकर ग्रामीण व विद्यार्थी शासन-प्रशासन को अवगत करा रहे, लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है। समय रहते यदि शासन यहां शिक्षकों की पदस्थापना नहीं की जाती है, तो ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी शासन को दी है।

सोलर लाइट लगाने की मांग

ग्राम पंचायत अरौद डुबान के आश्रित ग्राम कलारबाहरा के ग्रामीण सालिकराम, दुर्गा नेताम, सगनूराम, कृष्णा राम, पुनऊराम, लव कुमार, परमेश्वर, महेश कुमार, पुष्पा बाई, मुकेश्वरी, मनोहर लाल आदि ग्रामीणों ने बताया है कि जब भी गांव में दंतैल हाथी व अन्य हाथियों का झुंड आता है, तो विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। इससे कई दिनों तक ब्लेकआउट की स्थिति बना रहता है। ग्रामीणों ने शासन से सोलर लाइट लगाने की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसावधान! झारखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, स्वास्थ विभाग ने चेताया
Next Article इन Water Heaters से मिनटों में करें पानी गर्म, बिजली की बचत भी होगी ज्यादा

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.