Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 26 September, 2026 • 07:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्रा ने की शिकायत, तो मंत्री ने खुद आकर साफ किया सरकारी स्कूल का शौचालय
देश

छात्रा ने की शिकायत, तो मंत्री ने खुद आकर साफ किया सरकारी स्कूल का शौचालय

December 18, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
एमपी। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Madhya Pradesh Energy Minister Pradhuman Singh Tomar) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सरकारी स्कूल (govt school in Gwalior) के शौचालय की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह इससे पहले भी कई बार सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करते और सड़क पर झाड़ू लगाते हुए नजर आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रद्युम्न सिंह तोमर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने स्कूल की छात्राओं से बातचीत की. छात्राओं ने मंत्री को बताया कि स्कूल का शौचालय काफी गंदा है. इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इतना सुनते ही ऊर्जा मंत्री सीधे शौचालय में पहुंच गए और बिना कोई समय गवाएं उन्होंने अपने हाथों से ही शौचालय की सफाई करनी शुरू कर दी. ऊर्जा मंत्री ने पूरे शौचालय को अच्छे तरीके से साफ किया.
Image

 

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया, “एक छात्रा ने मुझसे कहा, कि स्कूल के शौचालयों में साफ-सफाई नहीं है, जिससे छात्रों को परेशानी होती है.” उन्होंने आगे कहा, “मैंने 30 दिन स्वच्छता का संकल्प लिया है और मैं हर दिन किसी न किसी संस्थान में जाऊंगा और इसे साफ करूंगा, मैं चाहता हूं कि स्वच्छता का संदेश सभी लोगों तक पहुंचे, मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूं ताकि सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा सके।”

Advertisement

Image

उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील करने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को स्कूलों के शौचालयों को रोजाना साफ रखने के भी निर्देश दिए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो राज्य की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी : हेमंत सोरेन
Next Article 52 हजार करोड़ की चपत… जमीन अलॉटमेंट के नाम पर अफसरों ने कैसे किया बड़ा खेल

Related Posts

Headlines

सीमा पार से साजिशों पर फुल स्टॉप, भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब केंद्र-बिहार का साझा पहरा

September 26, 2026
Headlines

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026
Headlines

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीमा पार से साजिशों पर फुल स्टॉप, भारत-नेपाल बॉर्डर पर अब केंद्र-बिहार का साझा पहरा

September 26, 2026

PMCH में न डॉक्टर हड़ताल पर गए, न OPD थमी… दोपहर तक 1285 मरीजों का हुआ इलाज

September 26, 2026

पीटीएम में पहुंचे सीएम सम्राट, बच्चों को दिया 90% से ज्यादा नंबर लाने का मंत्र

September 26, 2026

नेपाल में आफत की बारिश से बिहार पर खतरा, मधुबनी, सीतामढ़ी समेत 17 जिलों में हाई अलर्ट

September 26, 2026

कर्ज के पैसे को लेकर बवाल, युवक पर पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

September 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.