Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 04:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»ओमिक्रोन से दुनिया भर में लौट रहा पाबंदियों का दौर, 2022 में खत्म होगा कोरोना या लगेगा लॉकडाउन!
देश

ओमिक्रोन से दुनिया भर में लौट रहा पाबंदियों का दौर, 2022 में खत्म होगा कोरोना या लगेगा लॉकडाउन!

December 23, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

वाशिंगटन। कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया को डराने लगा है। महामारी के एक बार फिर से फैलने के डर से तमाम देश पाबंदी लगाने लगे हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि साल 2022 में हर हाल में महामारी को खत्म करना होगा। कोरोना के कारण विश्वभर में 33 लाख से अधिक लोग इस वर्ष अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके कारण मौतों की संख्या साल 2020 में एचआईवी, मलेरिया और तपेदिक से हुई मौतों की संख्या से अधिक है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि साल 2022 वह वर्ष होना चाहिए जब महामारी का खात्मा हो जाए। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेब्रिसियस ने कहा कि साल 2022 वह वर्ष होना चाहिए जब सभी देश इस पैमाने पर भविष्य की आपदा को रोकने और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों में तेजी लाने के लिए निवेश करें। यह एक ऐसा साल होना चाहिए, जिसमें महामारी का खात्मा हो जाए।

उधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने मंगलवार को कहा कि ओमिक्रोन के मामलों में वृद्धि के बावजूद सख्त पाबंदियां लगाने की कोई योजना नहीं है। सरकार ओमिक्रोन स्ट्रेन के प्रसार से संबंधित डेटा की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेगी और क्रिसमस के बाद प्रतिबंधों को लेकर फैसला लेगी। देश में नए वेरिएंट के कारण अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है और 129 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

इजरायल में ओमिक्रोन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों और 60 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की चौथा डोज देने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। देश में नए वेरिएंट के कारण एक मौत हो चुकी है। 60 साल के व्यक्ति की मौत इसके कारण हो गई। यहां घरेलू और विदेशी हवाई यातायात को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं जर्मनी ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के कारण मंगलवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जो क्रिसमस के बाद लागू होंगे। नए नियमों में निजी समारोहों को 10 लोगों तक सीमित करना, देशभर में नाइट क्लबों को बंद करना और मैदान में दर्शकों के बिना फुटबाल मैचों का आयोजन जैसे प्रतिबंध शामिल हैं। प्रतिबंध 28 दिसंबर को पूरे देश में लागू होंगे।

फ्रांस में ओमिक्रोन के तेजी से प्रसार के कारण एक दिन में कोरोना के 100,000 नए मामले सामने आ सकते हैं, लेकिन सरकार की फिलहाल नए प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण चीन ने शिनजियांग में सख्त पाबंदी लगा दी है। फरवरी 2022 के विंटर ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारी के मद्देनजर चीन हाई अलर्ट पर है।

सिंगापुर ने क्वारंटाइन फ्री ट्रैवल बुकिंग पर रोक लगा दी है। जापान ने बुधवार को ओमिक्रोन के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के पहले संदिग्ध मामले की जानकारी दी। वहीं भारत ने राज्यों को तैयारी करने का आग्रह किया और उन्हें पाबंदियां लगाने की अनुमति दी। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मारिसन ने बुधवार को क्लीनिक और फार्मेसियों के लिए नई टीकाकरण निधि की घोषणा की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकड़ाके की ठंड के चलते यहां कक्षा आठवीं तक के स्कूलों की 01 जनवरी तक छुट्टी
Next Article काशी विश्वनाथ धाम – हमारी जीवंत विरासत को सम्मान

Related Posts

Headlines

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026
Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.