Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 05:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी टूट, मंत्री हरक सिंह रावत के बाद एक विधायक के भी इस्तीफे का दावा
देश

उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी टूट, मंत्री हरक सिंह रावत के बाद एक विधायक के भी इस्तीफे का दावा

December 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

उत्तराखंड। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है. पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब कांग्रेस ने दावा किया है कि एक विधायक ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़ दिया है.

कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तंज कसते हुए लिखा गया है, ‘डूबता जहाज, भागते लोग.’ साथ ही ट्वीट में दो तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिनमें से एक कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर है, तो दूसरे में विधायक उमेश शर्मा काऊ के बीजेपी छोड़ने का जिक्र है.

बता दें कि विधायक उमेश शर्मा देहरादून जिले के रायपुर सीट से उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य हैं. 2016 में, उमेश शर्मा काऊ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो हुए थे.

बगावती तेवर दिखाते रहे हैं रावत 

उधर, पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय संभालने वाले मंत्री हरक सिंह रावत के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कई मौकों पर बगावती तेवर दिखाए हैं. 2016 में कांग्रेस को छोड़ ही उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. कयास लगाए जा रहे हैं कि अब एक बार फिर वह अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो हरीश रावत के लिए कई समीकरण बदल सकते हैं.

हरीश रावत सरकार के खिलाफ फूंका था बिगुल

बता दें कि हरक सिंह रावत वहीं नेता हैं जिन्होंने 2016 में उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था. सरकार गिरने की नौबत आ गई थी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था. ऐसे में अगर अब हरक सिंह की वापसी हो जाती है, तो हरीश रावत के लिए भी स्थिति असहज हो सकती है. हालांकि, हाल में दोनों के बीच काफी सकारात्मक बातचीत भी देखने को मिली थी. ऐसे में अब जबकि चुनाव सिर पर है, तो हरक का जाना बीजेपी के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेलवे ने आज करीब 400 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट; देखें लिस्ट
Next Article 27 से 30 दिसंबर के बीच झारखंड में बारिश के आसार, इन 12 जिलों में अलर्ट

Related Posts

Headlines

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026
Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.