Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 November, 2026 • 06:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»उप्र-पंजाब सहित पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित, सात चरणों में होगा मतदान, नतीजे 10 मार्च को
Headlines

उप्र-पंजाब सहित पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित, सात चरणों में होगा मतदान, नतीजे 10 मार्च को

January 8, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

15 जनवरी तक सभी प्रकार की रैली और रोड शो पर रोक

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड सहित पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा। बाकी राज्यों में एक चरण में मतदान होगा। मतदान के नतीजे एक साथ 10 मार्च को घोषित किये जायेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्रा ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। मतदान कार्यक्रम सात चरणों में होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को मतदान होगा। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को मतदान होगा। मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा।

कोरोना की तीसरी लहर के बीच चुनाव कराने की अनिवार्यता को स्पष्ट करते हुए सुशील चन्द्रा ने कहा कि विधान की धारा 172(1) किसी भी राज्य विधानसभा की अधिकतम 5 वर्ष की अवधि बताती है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन का सार है और यह कार्य चुनाव आयोग को दिया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोरोना संबंधित व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की संज्ञा दी जाएगी और उन्हें वैक्सीन की दोनों खुराक के साथ वह बूस्टर खुराक भी ले सकते हैं।

सुशील चन्द्रा ने सभी को राजनीतिक दलों से वर्चुअल माध्यम से प्रचार करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा है कि एसडीएम के निर्देश अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर ही कोई कार्यक्रम किया जा सकता है। इसमें संख्या भी स्थानीय तौर पर कोरोना की स्थिति को देखकर एसडीएम तय करेंगे। 15 जनवरी तक सभी प्रकार की रैली और रोड शो पर रोक रहेगी जिसकी चुनाव आयोग बाद में समीक्षा करेगा और इसे आगे जारी रखने पर फैसला लेगा।

सीईसी ने जानकारी दी कि पांच राज्यों में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 8.55 करोड़ महिलायें हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से वैक्सीन लेने जा रहे 15 साल के दो छात्रों की मौत
Next Article KGF CHAPTER-2 का नया पोस्टर जारी, इस दिन होने वाली है रिलीज

Related Posts

Headlines

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026
Headlines

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नौकरी छोड़ सरकारी मदद से खड़ा किया बिजनेस, आज कई लोगों को दे रहे रोजगार

November 13, 2026

दफ्तर के आंगन में उतरी आस्था, छठ गीतों की गूंज से गुलजार हुआ बिहार सूचना भवन का हर कोना… देखें वीडियो

November 13, 2026

नहाय-खाय से शुरू हुआ महापर्व छठ, रविवार को संध्या अर्घ्य का बन रहा खास संयोग

November 13, 2026

राशिफल @ 13 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 13, 2026

सीएम सम्राट ने 8.20 करोड़ के रामघाट का किया लोकार्पण, बोले- 31 मार्च से पहले…

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.