WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शनिवार को
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित के एमपीएम वोकेशनल कॉलेज में पूर्व मंत्री सरयू राय ने अपना वोट किया। वोट देने से पूर्व उन्होंने अपने घर में पूजा अर्चना की।
उल्लेखनीय है कि रघुवर दास के कैबिनेट में सरयू राय मंत्री रहे हैं लेकिन टिकट मिलने में देरी होने के कारण वह बागी हो गए और इस बार मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि सरयू राय की सिटिंग सीट जमशेदपुर पश्चिमी है। रघुवर दास और सरयू राय के आमने सामने होने से सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया है।

