Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 09:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इतिहास के पन्नों मेंः जानें आज 12 फरवरी को इतिहास में हुई अहम घटनाएं
Headlines

इतिहास के पन्नों मेंः जानें आज 12 फरवरी को इतिहास में हुई अहम घटनाएं

February 12, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

12 February: लाखों की जान लेने वाली बीमारी पर विजय का दिनः मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म ‘आक्रोश’ जब रिलीज हुई तो दर्शकों का बड़ा तबका फिल्म के हीरो ओमपुरी के बेमिसाल अभिनय पर मुग्ध था तो ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं थी जो अचरज में थे कि चेहरे पर चेचक के बेशुमार दाग वाले नौजवान को फिल्म का हीरो बनाया गया। इससे पहले तक तमाम खूबसूरत चेहरे वाले ही हीरो हुआ करते थे।

इसे भी पढ़ें-हजारीबाग में बीडीओ से बदसुलूकी कर युवक ने दी जान से मारने की धमकी

आज कोरोना महामारी ने जिस तरह दुनिया भर में दहशत फैला दी है, चेचक ने उससे कहीं ज्यादा लंबे समय तक दुनिया को मानवीय नुकसान पहुंचाया। वह इसलिए क्योंकि तब ऐसी बीमारियों से लड़ने के लिए दुनिया के अधिकतर देशों में संसाधन नहीं थे। आज इस बात पर भरोसा करना कठिन है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक चेचक 3000 साल तक मानव जाति के लिए खतरा बना रहा। अकेले 20वीं शताब्दी में चेचक ने दुनिया भर में 30 करोड़ लोगों की जान ले ली।

चेचक (स्मॉलपॉक्स) तेजी से फैलने वाली बीमारी थी और बुखार आना व शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, इसके लक्षण थे। मरीज की जान लेने वाली इस बीमारी ने पूरी दुनिया को डराकर रख दिया था। खासतौर पर गरीब देशों के लिए इस संकट से पार पाना बहुत चुनौतीपूर्ण था।

इसे लेकर भारत में कई तरह की धारणाएं भी बनीं, जिनमें शीतला माता के क्रोध को इस बीमारी का कारण बताया गया। नीम के पत्तों से इसके इलाज के देशी नुस्खे भी अपनाए गए। देश में जगह-जगह आज भी शीतला माता के मंदिर हैं।

भारत में चेचक ने आजादी के दौर 1948 में सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। जबकि 1974 में इस बीमारी ने 30000 भारतीयों की जान ले ली। 1966 में भारत की पूरी आबादी को चेचक का टीका दिये जाने का लक्ष्य रखा जो कई वर्षों बाद संभव हो पाया। चेचक के टीके के निशान संबंधित व्यक्ति की बाहों पर ताउम्र बने रहे।

इसे भी पढ़ें- नहीं करेंगे सर्जरी, डॉक्टरों का ऐलान

1977 में भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया। भारत में चेचक का आखिरी मामला 1975 में आया लेकिन दो वर्षों की लगातार निगरानी के बाद देश चेचक मुक्त हुआ। दुनिया के दूसरे देशों में अगले दो साल बाद तक चेचक के मामले पाए जाते रहे। 1977 में सोमालिया में चेचक का आखिरी मामला प्रकाश में आया। 1979 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक पर मानव के विजय की घोषणा की और 1980 के वर्ल्ड हेल्थ एसेंबली में इस विजय अभियान की पूर्णता का ऐलान किया गया।

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

अन्य अहम घटनाएं:

1742: महान मराठा दिग्गज नाना फड़नवीस का जन्म।

1809: ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।

1809: अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन का जन्म।

1818: चिली ने स्पेन से आजादी की घोषणा की।

1948: महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी के साथ-साथ दूसरे पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया।

2009: भारतीय वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। जो भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़ा हादसा: डंफर-बोलेरो वाहन की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
Next Article शनिवार का राशिफल: जानें आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

Related Posts

Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.