Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 19 October, 2026 • 07:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बहू ने भांजे के साथ मिलकर लुटवाया ससुराल से 1 करोड़ का सोना, वजह जान पुलिस भी हैरान
Headlines

बहू ने भांजे के साथ मिलकर लुटवाया ससुराल से 1 करोड़ का सोना, वजह जान पुलिस भी हैरान

February 14, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

जयपुर।  राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में 3 दिन पहले पूर्व पार्षद रामधन सैनी के घर में हुई करीब 1 करोड़ रुपये के सोने की ज्वेलरी और लाखों की नगदी लूट (Loot) की वारदात को उनके ही बेटे की बहू (Daughter in law) ने अपने भांजे के साथ मिलकर अंजाम दिया थाCRIMe

 

इसे भी पढ़ें- झारखंड में कोरोना की रोकथाम के लिए एक बार फिर लगाई गई पाबंदियाँ, जानें किन चीजों पर लागू हैं ये पाबंदियाँ?

इसे भी पढ़ें- Valentine Day Special : रील लाइफ से रियल लाइफ तक कुछ ऐसी है इन सितारों की लव स्टोरी

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड में अधूरी रही इन हस्तियों की प्रेम कहानी

इसे भी पढ़ें- सावधान! जल्द लौटा दे अपने दोस्त के पैसे वरना हो सकता है ये अंजाम?

पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी बहू और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. वारदात की प्लानिंग करीब ढाई महीने पहले बहू शिल्पा ने ससुराल में शुरू की थी. शिल्पा और उसके भांजे निखिल ने मिलकर बाद में योजनाबद्ध तरीके 10 फरवरी को दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था. वारदात में बहू का हाथ सामने आने पर परिजन भी सकते में हैं.

पुलिस के मुताबिक यह वारदात करीब सवा साल पहले शादी होकर आई बहू शिल्पा सैनी ने पति से अनबन होने की वजह से करवाई थी. पति से तलाक लेकर अलग होने से पहले शातिर बहू ने घर में रखे करीब 2 किलो सोने के जेवर और कैश लूटने का प्लान बनाया. इसके लिये शिल्पा ने रिश्ते में लगने वाले उसके भांजे निखिल को शामिल कर लिया.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
शिल्पा ने अपने भांजे को बता दिया था कि वह दिन में अपनी 2 माह की बेटी के साथ अकेली ही होती है. उसके ससुर, देवर और पति घर से बाहर होते हैं. साजिश के मुताबिक 10 फरवरी को शिल्पा घर पर अपनी 2 महीने की बेटी के साथ अकेली थी. इसी का फायदा उठाकर शिल्पा ने दोपहर 2 बजे अपने भांजे निखिल को घर बुलाया. उसके बाद दोनों ने मिलकर अलमारी का सामान बिखेरा.

भांजे ने मौसी को बांध दिया
अलमारी में रखे हुए करीब एक करोड़ रुपये कीमत के 2 किलो वजनी सोने जेवर और करीब लाखों रुपये की नगदी निकाल ली. उसके बाद निखिल ने अपनी मौसी शिल्पा के मुंह प्लास्टिक की टेप लगा दी और उसके हाथ पैर बांध दिये ताकि वारदात लूट की लगे. उसके बाद निखिल जेवर और रुपये लेकर फरार हो गया. दोपहर करीब 3 बजे शिल्पा का देवर सचिन जब घर पहुंचा तब उसे एक कमरे में भाभी शिल्पा रोते बिलखती नजर आई.

देवर को ये सुनाई कहानी
सचिन ने शिल्पा के मुंह की टेप हटाई और उसके हाथ-पांव खोले. तब शिल्पा ने रोते हुए बताया कि 3 बदमाश किराए का कमरा लेने के बहाने घर में घुस गए. उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. 2 महिने की बेटी को भी मारा. रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और घर मे रखे 9.50 लाख रुपये और करीब 2 किलो सोने और चांदी के आभूषण लूटकर भाग निकले.

पहली पूछताछ में ही टूट गया निखिल
सचिन की सूचना पर शाम करीब 4.30 बजे सांगानेर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. सबसे पहले पुलिस ने वहां आने वाले सभी लोगों की डिटेल जुटाई. बाद में शिल्पा के मोबाइल की जांच की. उसकी कॉल डिटेल खंगाली. जांच में सामने आया कि कि वारदात में कोई परिचित व्यक्ति शामिल है. उसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये निखिल तक पहुंची. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ही निखिल ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इस पर पुलिस ने निखिल और शिल्पा को गिरफ्तार कर लिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला, 24 करोड़ लोगों को मिलेगी खुशखबरी?
Next Article Best Recharge Plan: कोई लिमिट नहीं, 60 दिन के लिए मिलेगा 100GB डेटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ

Related Posts

Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026
Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026

राशिफल @ 19 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.