Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 12:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में 10 लाख के इनामी सहित 9 नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों पर दर्ज हैं 111 मामले
झारखंड

झारखंड में 10 लाख के इनामी सहित 9 नक्सली गिरफ्तार, नक्सलियों पर दर्ज हैं 111 मामले

February 22, 2022No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची, 22 फरवरी (स्वदेश टुडे)। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान डबल बुल के तहत नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दसरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकुश नागेसिया, शैलेश्वर उरांव, मुकेश कोरवा, विरेन कोरवा, शेलेन्द्र नागेसिया, संजय नागेसिया और शिला खेरवार शामिल हैं।

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नक्सलियों के खिलाफ आठ फरवरी से ऑपरेशन डबल बुल के नाम से अंतर जिला संयुक्त वृहद अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की दस बार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। आधुनिक हथियारों के साथ इस अभियान में जुटे सुरक्षा बलों का हौसला कम नहीं हुआ है और लगातार सर्च अभियान जारी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि 15 दिनों पूर्व 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू के दस्ते की लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में भ्रमण करने की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद से निरंतर अभियान जारी है। इस अभियान में जहां तीन जवान आइइडी की चपेट में आकर घायल हुए। इसके बावजूद भी सुरक्षाबलों का हौसला कम नहीं हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराने में सफलता पाई है। इस अभियान में सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार और एसपी अभियान की अगुवाई में अभियान चलाते हुए नक्सलियों पर नजर रखी जा रही है।

होमकर ने बताया कि अभियान में लोहरदगा एवं लातेहार जिला बल, कोबरा 203 झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ शामिल थे। अभियान के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है । इनमें एक इंसास रेगुलर रायफल, एक 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन ऑटोमेटिक रायफल, एक मोडिफाइड नाइन एमएम, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 13 एसएलआर का मैगजीन, दो इंसास एलएमजी मैगजीन, दो इंसास रायफल का मैगजीन, दो मैगजीन, एक हैण्ड ग्रेनेड, 21 एमुनेशन पाउच, चार वायरलेस सेट, सात कार्टिज फिलर, 30 मीटर कोर्डक्स वायर, 100 मीटर फ्लेक्सिबल वायर, 10 मीटर वायर, 16 आईईडी, 40 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 100 ग्राम गन पाउडर, 116 पीस नन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 40 पीस कॉमर्शियल डेटोनेटर, 50 पीस बैट्री क्लीप, एक मल्टीमीटर, एक टेस्टर, 12 सेफ्टी फ्यूज, सात लाईटर, एक निकोन कैमरा, 10 मीटर फलेश कैचिंग धागा, एक टाइमर घड़ी, एक रिमोट लॉक, 30 फीट सोल्डिंग तार, 35 पीस आइइडी, तीन लाख सताइस हजार एक सौ पच्चास रुपये नकदी, नक्सली साहित्य, पर्चा एवं केन्द्रीय कमेटि से प्रकाशित नक्सली किताब, शॉल, तौलिया, बेडशीट, अन्तः वस्त्र, काला कपड़ा, पॉलीथिन शीट, चटाई, जग, प्लेट, कलछुल, पतीला, बोतल, ग्लास, दर्पण, साबुन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। अभियान के दौरान बरामद आइइडी को झारखंड जगुआर के बीडीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया है।

ग्रामीणों के बीच छुपे थे नक्सली

आईजी अभियान ने बताया कि जमीन से लेकर आसमान तक नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में निगरानी रखी जा रही थी। आईजी ने बताया कि जमीनी स्तर से घेराबंदी कर दी गयी ताकि नक्सली कहीं भाग न सकें। इस वजह से रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं मिल पा रही थीं। खाने-पीने के सामान और पैसे की सप्लाई चेन टूटने लगी। इसके बाद नक्सली बुलबुल के आसपास ग्रामीणों को डरा-धमका कर अलग-अलग गांव में छुप गये, ताकि पुलिस को पता न चल सके। पुलिस को जब आशंका हुई तो कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी क्रम में नौ नक्सली पकड़े गये।

आईजी अभियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का कुख्यात 15 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू, जोनल कमांडर छोटू खेरवार, बलराम उरांव, रंथू उरांव तथा 30 से 40 दस्ता सदस्यों के साथ लोहरदगा एवं लातेहार जिले के सीमावर्ती गांव बुलबुल, सहेदा टोली और नारायणपुर के आसपास के जंगल में सुरक्षाबलों के विरुद्ध एवं बॉक्साइट माईन्स में किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हैं। इसी सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया गया था। जो अब भी जारी है।

गिरफ्तार नक्सलियों पर दर्ज हैं 111 मामले

रविद्र गंझू का दस्ता धरधरिया में आइईडी ब्लास्ट कर 11 सुरक्षाकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है। इसके अलावे लुकईया मोड़ में गश्ती दल पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों की हत्या में भी शामिल रहा है। पाखर माईन्स में 12 वाहनों को आग लगाने का भी आरोप है। हाल के दिनों में कुंजाम माइन्स में हमला कर 29 वाहनों को फूंकने दिया था। गिरफ्तार आरोपित जोनल कमांडर लातेहार जिले के रेहलदाग निवासी बलराम उरांव पर विभिन्न थानों में 82 मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सब जोनल कमांडर लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के डोरी निवासी दशरथ सिंह खेरवार पर सात मामले दर्ज हैं। एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया पर दस मामले दर्ज हैं। मारकुश लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के इचुवाटांड़ का रहने वाला है। सेल सदस्य शैलेश्वर उरांव पर दो मामले दर्ज हैं। मुकेश कोरवा पर दो मामले दर्ज हैं। विरेन कोरवा पर दो मामले दर्ज हैं। शैलेद्र नगेसिया पर दो मामले दर्ज हैं। संजय नगेसिया पर दो मामले दर्ज हैं। शीला खेरवार पर दो मामले दर्ज हैं।

LPG Price Hike: महंगा हो जाएगा खाना पकाना, दोगुनी होने वाली है रसोई गैस की कीमत; जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

हर हफ्ते करें इन 6 चीजों का सेवन, तेजी से कम होगा वजन

फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविंध्यवासिनी मंदिर में लगी भयानक आग, भक्तों में मची भगदड़
Next Article क्या अगले राष्ट्रपति नीतीश कुमार होंगे!

Related Posts

Headlines

क्वार्टर में घुस पत्नी के बांधे हाथ, मुंह पर साटा टेप; फिर काट डाला सीसीएलकर्मी पति को

October 18, 2026
झारखंड

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

क्वार्टर में घुस पत्नी के बांधे हाथ, मुंह पर साटा टेप; फिर काट डाला सीसीएलकर्मी पति को

October 18, 2026

राशिफल @ 18 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर CM सम्राट ने जताया शोक, बोले- श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक

October 18, 2026

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.