Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अवैध संतान मानकर क्रूर पिता ने अपने 14 वर्ष बेटे को पुल से नीचे फेंक कर मार डाला
Headlines

अवैध संतान मानकर क्रूर पिता ने अपने 14 वर्ष बेटे को पुल से नीचे फेंक कर मार डाला

March 4, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बांदा। जनपद के कालिंजर क्षेत्र में एक पिता ने क्रूरता पूर्वक अपने इकलौते बेटे की 80 फुट ऊंचे पुल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी। उसे इस बात की आशंका थी कि यह पुत्र उसका नहीं है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी चंद्रपाल विश्वकर्मा का पुत्र किसना 14 किसी बात को लेकर पिता से डरकर महाशिवरात्रि के दिन ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में चला गया था। इस बीच पिता उसे खोजता रहा। दूसरे दिन बुधवार को जब बेटा कालिंजर किला में मिला तो उसने गुस्से में बेटे की जमकर पिटाई की और फिर जब गांव के करीब पहुंचा तभी उसने बागैं नदी में बने पुल पर बेटे को उल्टा लटका दिया। प्रत्यक्षदर्शी किसान जो उस समय खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने देखा इससे पहले उसे बचा पाते वह बच्चे को नीचे फेंकने लगा। जबकि बेटा रोते-रोते गिड़गिड़ा रहा था कि अब मैं कही नहीं जाऊंगा लेकिन बाप को जरा भी रहम नहीं आया। उसने उसी पुल से बच्चे को नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही बेटे ने दम तोड़ दिया।

यह देख कर किसान कांप गए ,उन्हें लग रहा था कि इसके सिर पर खून सवार है कहीं कोई और घटना को अंजाम न दे। इससे सभी लोग चुप रहे। उधर वह मृत बच्चे का शव कंधे में लाद कर अपने घर चला गया और रात भर लाश को घर पर ही रखें रहा। सुबह इस घटना की चर्चा पूरे गांव में फैल गई, जिससे गांव के चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस का कहना है कि किशना ननिहाल में जन्मा था। इसलिए चंद्रपाल उसे अपनी संतान नहीं मानता था। इसी को किशना की हत्या की वजह माना जा रहा है। आरोपी चंद्रपाल की पत्नी मायके में ही रहती है। उसने मायके में ही बेेटे किशना को जन्म दिया था। चंद्रपाल इसे अपनी संतान नहीं मानता था। पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बाद में ससुराल वालों के दबाव में पत्नी मायके से ससुराल आ गई थी। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताई गई है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर कालिंजर थाने के थाना प्रभारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाला पिता मध्य प्रदेश का रहने वाला है जबकि घटना कालिंजर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। इसके बारे में जांच की जा रही है। मैं स्वयं शुक्रवार को मौके पर जाऊंगा। फिलहाल अभी किसी तरह की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJHARKHAND विधानसभा बजट सत्र: भाजपा विधायक विधानसभा गेट के समक्ष धरने पर बैठे
Next Article भागलपुर मे जोरदार धमाके से कई घर जमींदोज, 8 की मौत

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.